Saturday, 20 April, 2024

---विज्ञापन---

बेटी मालती संग खेलती नजर आईं प्रियंका चोपड़ा, शेयर की खूबसूरत फोटो

Priyanka Chopra Post: बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में अपनी बेटी का स्वागत किया जिसकी खुशी उन्होंने फैंस के साथ शेयर की थी। वहीं प्रियंका अक्सर बेटी मालती (Malti) संग फोटो शेयर करती रहती है और उनपर प्यार लुटाती हुई नजर […]

Priyanka Chopra Post: बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में अपनी बेटी का स्वागत किया जिसकी खुशी उन्होंने फैंस के साथ शेयर की थी। वहीं प्रियंका अक्सर बेटी मालती (Malti) संग फोटो शेयर करती रहती है और उनपर प्यार लुटाती हुई नजर आती है। वहीं अब प्रियंका ने एक फोटो शेयर की है जो सोशल मीडिया पर छा गई है जिसे फैंस बार-बार देख रहे हैं।

यहाँ पढ़िए फिल्म ‘हिंदुत्व’ का मोशन पोस्टर आउट, आशीष के लुक ने मचाया तहलका

प्रियंका ने बेटी संग शेयर की फोटो

इस फोटो को प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है जिसमें आप देख सकते है कि वो अपनी बेटी के साथ खेलती हुई नजर आ रही हैं और उनके चेहरे पर एक अलग की मुस्कान देखने को मिल रही हैं। फोटो में एक्ट्रेस ने बेटी का चेहरा व्हाइल दिल वाले इमोजी से छिपा रखा है। ये तस्वीर लोगों के दिल को छू रही हैं। एक्ट्रेस का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर आते ही छा गया जिसपर फैंस जमकर कमेंट कर रहे है।

सोशल मीडिया पर छाई तस्वीर

इससे पहले भी प्रियंका चोपड़ा ने बेटी मालती संग फोटो शेयर की थी जिसे देखकर फैंस काफी एक्साइटेड नजर आए थे। वहीं अब फैंस प्रियंका की बेटी के चेहरा देखने का इंतजार कर रहे हैं। कुछ दिन पहले प्रियंका की मां मधु चोपड़ा ने एक इंटरव्यू में कहा था कि, मालती के पहले बर्थडे पर उनका चेहरा दिखाया जाएगा। इस खबर को सुनकर फैंस काफी खुश नजर आए।

यहाँ पढ़िएजल्द शादी के बंधन में बंधेंगे आथिया शेट्टी और केएल राहुल, जानें वेन्यू

इन फिल्मों में दिखेंगी प्रियंका चोपड़ा

बता दें, प्रियंका की फैन फॉलोइंग काफी जबरदस्त है। एक्ट्रेस का हर स्टाइल लोगों को खूब पसंद आता है और यही वजह है कि वो आज लाखों लोगों के दिलों पर राज करती हैं और वो एक बार फिर जल्द ही पर्दे पर नजर आएंगी। एक्ट्रेस फिल्म ‘सिटाडेल’ में नजर आएंगी। इसी के साथ फिल्म ‘जी ले जरा’ में भी दिखाई देंगी जिसमें उनके साथ आलिया भट्ट और कटरीना कैफ अहम रोल में होंगी।

यहाँ पढ़िए – बॉलीवुड से  जुड़ी ख़बरें

 Click Here –  News 24 APP अभी download करें

First published on: Sep 06, 2022 10:25 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.