Shakira's Hips Don't Lie Rajasthani Version Viral: वर्ल्ड पॉप स्टार शकीरा का 21 साल पुराना हिट गाना 'हिप्स डोंट लाय' एक बार फिर लोगों को नाचने पर मजबूर कर रहा है, लेकिन इस कहानी में एक ट्विस्ट है. दरअसल, लोग शकीरा के 'हिप्स डोंट लाय' के राजस्थानी वर्जन पर झूम रहे हैं. ‘हिप्स डोंट लाय’ का ये राजस्थानी वर्जन सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है. राजस्थानी रंग में रंगे इस ‘हिप्स डोंट लाय’ ने सभी का दिल जीत लिया है. शकीरा के ‘हिप्स डोंट लाय’ के तगड़े लिरिक्स को राजस्थानी रंग में ढालने का काम लोकगायकों के एक ग्रुप ने किया है. राजस्थानी ग्रुप द्वारा गाए गए इस गाने का नाम ‘मोरुड़ा’ है, जिसके सिंगर्स के बारे में हर कोई जानने के लिए बेकरार है.

ऑडियंस से मिला अच्छा रिस्पॉन्स

सबकी जुबान पर छाए ‘मोरुड़ा’ गाने को राजस्थान के इस्माइल लांगा ग्रुप ने गाया है. इस गाने ने धीरे-धीरे पूरे सोशल मीडिया पर अपनी जगह बना ली है. हर तीसरी रील या शॉर्ट में इसी गाने की आवाज सुनाई दे रही है. सोशल मीडिया पर इस गाने को ऑडियंस का काफी अच्छा रिस्पॉन्स और प्यार मिल रहा है. इस ग्रुप ने इंटरनेशनल हिट पॉप सॉन्ग को राजस्थान के पारंपरिक संगीत से जोड़कर इसका एक अलग वर्जन बनाया है, जो लोगों को खूब पसंद आ रहा है. इस ग्रुप ने ‘मोरुड़ा’ गाने के साथ राजस्थानी म्यूजिक को इंटरनेशनल लेवल पर एक अलग पहचान दिलाई है.

---विज्ञापन---

किसने गाया ‘मोरुड़ा’ सॉन्ग?

बता दें कि इस्माइल लांगा ग्रुप पहले से ही अपने हिट लोकगीतों के लिए दुनियाभर में पॉपुलर है. इस ग्रुप ने 'इंडियाज गॉट टैलेंट' में जाकर अपने टैलेंट को देश के सामने पेश किया है. इस्माइल लांगा ग्रुप अपने गानों में मंजीरा, खड़ताल, मोरचंग और सिंधी सारंगी का इस्तेमाल करता है. ग्रुप ने 'हिप्स डोंट लाय' के राजस्थानी वर्जन में भी इन्हीं वाद्ययंत्रों का इस्तेमाल किया है, जिसकी वजह से शकीरा का ये 21 साल पुराना गाना एक बार फिर वायरल हो गया है. इस गाने का म्यूजिक लोगों के दिलों में बस गया है.