बॉलीवुड के 'किंग' खान यानी शाहरुख खान जहां भी नजर आते हैं, उनकी हर छोटी-बड़ी बात सुर्खियों में आ जाती है, हाल ही में एक्टर गणेशोत्सव के मौके पर मुंबई के मशहूर लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे. इस दौरान उनके साथ पत्नी गौरी खान, बेटी सुहाना खान और उनकी मैनेजर पूजा ददलानी भी नजर आईं. शाहरुख की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं.

परिवार के साथ बप्पा के किए दर्शन

गणेशोत्सव के मौके पर शाहरुख खान नीले रंग का कुर्ता पहने नजर आए. वह अपने परिवार और पूजा ददलानी के साथ लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे. इस दौरान उन्होंने बप्पा के सामने माथा टेका और आशीर्वाद लिया. इस बीच शाहरुख खान को देखने के लिए वहां फैंस की भीड़ भी उमड़ पड़ी.

---विज्ञापन---

शाहरुख खान का वीडियो वायरल

शाहरुख के इस दौरे का एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है. वीडियो में वह पूजा ददलानी के दुपट्टे से अपना चेहरा पोंछते हुए नजर आ रहे हैं. इस दौरान गौरी खान और सुहाना खान भी उनके पास ही खड़ी थीं. शाहरुख का यह सहज अंदाज सोशल मीडिया यूजर्स को काफी पसंद आ रहा है.

पूजा ददलानी के दुपट्टे से चेहरा पोंछने पर आए मजेदार कमेंट

वीडियो वायरल होने के बाद यूजर्स के कमेंट की बाढ़ आ गई. कई लोगों को शाहरुख और पूजा का यह बॉन्ड काफी सहज और प्यारा लगा. एक यूजर ने लिखा, 'क्यूट मोमेंट.' वहीं एक अन्य यूजर ने कहा कि पूजा उनके लिए परिवार जैसी हैं.

---विज्ञापन---

'किंग' को लेकर चर्चा में हैं शाहरुख

वर्क फ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'किंग' को लेकर चर्चा में हैं. सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म में शाहरुख के साथ उनकी बेटी सुहाना खान, दीपिका पादुकोण, अभय वर्मा, राघव जुयाल, रानी मुखर्जी, अभिषेक बच्चन, अरशद वारसी और अनिल कपूर जैसे कलाकार नजर आएंगे. फिल्म को लेकर फैंस के बीच पहले से ही काफी उत्सुकता बनी हुई है.