Shahrukh Khan and Rani Mukerji Video Viral: दिल्ली के विज्ञान भवन में बीते दिन 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह का आयोजन किया गया. जिसमें शाहरुख खान, रानी मुखर्जी, विक्रांत मैसी और मोहनलाल को राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मु ने सम्मानित किया. इस समय सोशल मीडिया पर नेशनल अवॉर्ड्स के ही वीडियो छाए हुए हैं. इस बीच नेशनल अवॉर्ड्स से शाहरुख खान और रानी मुखर्जी का एक वीडियो सामने आया है, जिसे फैंस के बीच काफी पसंद किया जा रहा है. इस वीडियो को देखने के बाद फैंस शाहरुख खान से कह रहे हैं कि वो एक ही दिल कितनी बार जीतेंगे.
शाहरुख और रानी का वायरल वीडियो
दरअसल, नेशनल अवॉर्ड्स से शाहरुख खान और रानी मुखर्जी का जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें शाहरुख का जैंटलमेन वाला अवतार देखने को मिल रहा है. वीडियो में जब रानी अपना नेशनल अवॉर्ड लेने के किए कुर्सी से उठकर स्टेज जा रही होती हैं तो उस वक्त शाहरुख एक अच्छे जैंटलमेन की तरह उनकी साड़ी का पल्लू पकड़ कर संभालते हैं. इसके बाद रानी अवॉर्ड लेने के लिए स्टेज पर जाती हैं. इसके बाद शाहरुख ने रानी मुखर्जी की साड़ी का पल्लू पकड़कर उन्हें बैठने में भी मदद की.
यह भी पढ़ें: ‘आप हमेशा कहते थे…’, Suhana और Aryan ने पापा शाहरुख खान को नेशनल अवॉर्ड मिलने पर लिखा इमोशनल पोस्ट
शाहरुख ने सवारे रानी के बाल
वहीं एक वीडियो क्लिप में रानी से बात करते हुए शाहरुख उनके बालों को प्यार से संवारते हुए भी नजर आए. इसके साथ ही उन्होंने रानी के गालों में एक फ्रेंडली किस भी किया. रानी मुखर्जी के लिए शाहरुख खान के इस जेंटलमैन बिहेवियर को फैंस ने काफी पसंद किया. सोशल मीडिया पर शाहरुख और रानी के इस वीडियो को फैंस खूब लाइक और शेयर कर रहे हैं.
शाहरुख ने जीता फैंस का दिल
सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इस वीडियो पर लाइक्स और कमेंट्स की बाढ़ आ गई। वीडियो पर कमेंट करते हुए एक फैन ने लिखा, 'शाहरुख से बेहतर जैंटलमेन कोई दूसरा नहीं हो सकता.' वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि 'कुछ कुछ होता है की पुरानी यादें…'. वहीं एक अन्य फैन ने लिखा, 'एक ही तो दिल है, कितनी बार जीतोगे शाहरुख बाबू?'
यह भी पढ़ें: ‘ये मेरे करियर का पहला…’, नेशनल अवॉर्ड मिलने पर क्या बोलीं Rani Mukerji?
शाहरुख और रानी को मिला नेशनल अवॉर्ड
बता दें कि 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में रानी मुखर्जी को अपनी फिल्म 'मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला. वहीं, शाहरुख खान को अपनी 'जवान' के लिए विक्रांत मेसी के साथ बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला.