शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी फिल्म ‘कॉकटेल 2’ के प्रमोशन में बिजी हैं। हाल ही में पुणे के एक मॉल में फिल्म के प्रमोशन इवेंट के दौरान ऐसा माहौल बन गया, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी। स्टार्स को देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी और देखते ही देखते हालात बेकाबू हो गए। वायरल वीडियोज में शाहिद कपूर भीड़ के बीच फंसे नजर आए। धक्का-मुक्की और भगदड़ जैसे हालात में शाहिद काफी इरिटेट दिखे और लोगों को पीछे हटाने की कोशिश करते नजर आए। वहीं कृति सेनन और रश्मिका मंदाना भी भीड़ के बीच घिर गईं। कुछ देर के लिए पूरा माहौल काफी डरावना हो गया था। फैंस की एक्साइटमेंट इतनी ज्यादा थी कि सिक्योरिटी के लिए हालात संभालना मुश्किल हो गया। अब इस घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।