Shah Rukh Khan Support Sharad Kapoor: बॉलीवुड एक्टर शरद कपूर इन दिनों अपनी तबीयत और आर्थिक बदहाली को लेकर सुर्खियों में हैं. कुत्तों से अलग होने का वीडियो वायरल होने के बाद से शरद कपूर खबरों में छा गए हैं. उन्होंने बाद में खुद का भी एक वीडियो शेयर किया और इंडस्ट्री के सीनियर्स से काम देने की अपील की. इसके बाद सलमान खान और सोनू सूद समेत कई एक्टर्स उनकी मदद के लिए आगे आए. इस मुश्किल वक्त में शरद को उनके को-स्टार शाहरुख खान का भी पूरा सपोर्ट मिला है. शरद ने बताया कि हाल ही में उनके पास शाहरुख खान का फोन आया था. चलिए जानते हैं कि आखिर माजरा क्या है.

शाहरुख ने किया शरद कपूर को कॉल

फिल्म 'जोश' में शाहरुख खान के साथ शरद कपूर भी अहम किरदार में थे. हाल ही में नवभारत टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में शरद ने बताया कि जब उन्होंने काम की अपील करते हुए वीडियो शेयर की, उस वक्त वीडियो वायरल होने के बाद शाहरुख ने उन्हें कॉल किया था. इस बारे में बताते हुए शरद ने कहा, 'शाहरुख खान ने कहा कि जो तुम्हें पसंद है और जो करना है करो; मैं तुम्हारी मदद करने के लिए तैयार हूं. मैं जल्द ही आर्यन खान से मिलूंगा.'

मैं उनकी मदद करता था…

इस दौरान शरद ने फिल्म 'जोश' की शूटिंग के दौरान शाहरुख के साथ काम करने के अपने एक्सपीरियंस शेयर किए. शरद ने कहा, 'हमारी बहुत अच्छी बॉन्डिंग थी. जब भी वह किसी डायलॉग पर अटकते थे, तो मैं उनकी मदद करता था, भले ही वह सीन मेरे खिलाफ क्यों न हो, क्योंकि मैं एक अच्छी फिल्म बनाना चाहता था. और शाहरुख एक कॉन्फिडेंट एक्टर हैं, बहुत बड़ा आदमी है वह.'

शरद कपूर का इलाज

इस दौरान शरद ने बताया कि सोनू सूद ने उनके पैर की चोट के इलाज के लिए डॉक्टरों की एक टीम और मेडिकल सुविधाओं का इंतजाम किया है. शरद ने आगे बताया कि वो इलाज के लिए कर्जत जाएंगे. बता दें कि इससे पहले ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने भी शरद की मदद करने के लिए सलमान और सोनू की तारीफ की थी.