Shah Rukh Khan: भारतीय सिनेमा के लेजेंडरी एक्टर नाना पाटेकर (Nana Patekar) के अचानक निधन से पूरा बॉलीवुड गहरे सदमे में है. फैंस और इंडस्ट्री के लोग नम आंखों से अपने चहेते स्टार को याद कर रहे हैं. इसी बीच बॉलीवुड के 'किंग' यानी शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) का दिल टूटने वाला एक बेहद इमोशनल पोस्ट सामने आया है. शाहरुख ने अपने मेंटर और दोस्त नाना को ट्रिब्यूट देते हुए अपनी पहली मुलाकात का वो किस्सा शेयर किया है, जिसने उनकी लाइफ और एक्टिंग के प्रति नजरिए को हमेशा के लिए बदल दिया था.

'तू एक्टर है, बाल मत बना'

शाहरुख खान ने याद किया कि जब वे पहली बार नाना पाटेकर से मिले, तो नर्वस होकर बाल ठीक करने लगे. इस पर नाना ने उनका हाथ झटकते हुए सीधा कहा था, 'हीरो की तरह बाल मत बना… तू एक्टर है'. शाहरुख ने लिखा कि नाना कभी चापलूसी नहीं करते थे और वही बोलते थे जो इंसान के लिए सुनना जरूरी होता था.

---विज्ञापन---

चिल्लाकर गले लगाने का अंदाज

शाहरुख ने लिखा कि नाना के प्यार जताने का तरीका एकदम अलग और यूनिक था. वे पहले चिल्लाते थे और डांटते-डांटते ही कब गले लगा लेते थे, पता ही नहीं चलता था. शाहरुख के मुताबिक नाना उनके टीचर, क्रिटिक और दोस्त थे, जो कैरम के खेल में उन्हें हर बार हराते थे.

स्वर्ग में भी अजेय कैरम चैंपियन

अपनी इमोशनल पोस्ट के एंड में शाहरुख ने लिखा कि नाना के जाने से सिनेमा और हर भारतीय के दिल में एक खालीपन आ गया है. उन्होंने कहा, 'मैं आपको बहुत याद करूंगा और आपकी बात हमेशा याद रखूंगा कि हीरो बनने के चक्कर में एक्टर मत खोना'. शाहरुख ने नाना को स्वर्ग का अनबीटेबल कैरम चैंपियन बताया.

---विज्ञापन---

'शाहरुख आज भी मेरा बच्चा है'

साल 2024 में दिए एक इंटरव्यू में नाना पाटेकर ने शाहरुख खान के प्रति अपना प्यार जाहिर किया था. नाना ने कहा था कि दुनिया भले बदल जाए, लेकिन शाहरुख आज भी उनसे बहुत प्यार और इज्जत से मिलते हैं. नाना ने कहा था कि शाहरुख उनके लिए हमेशा एक छोटे बच्चे की तरह ही रहेंगे.

'राजू बन गया जेंटलमैन' की केमिस्ट्री

शाहरुख खान और नाना पाटेकर ने साथ में दो यादगार फिल्मों में काम किया था. 1992 की क्लासिक फिल्म 'राजू बन गया जेंटलमैन' और 2002 की एक्शन-ड्रामा 'शक्ति: द पावर' में दोनों बड़े सितारों की ऑन-स्क्रीन बॉन्डिंग और जुगलबंदी को दर्शकों ने बेहद पसंद किया था.

---विज्ञापन---