Kabhi Khushi Kabhie Gham 2: करण जौहर के डायरेक्शन में बनी साल 2001 की फिल्म कभी खुशी कभी गम, एक फैमिली ड्रामा मूवी है. इस मूवी में शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, ऋतिक रोशन, काजोल और करीना कपूर अहम भूमिका में नजर आईं. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट रही और आज भी लोग इसके गाने, फिल्म की कहानी को खूब पसंद करते हैं. हालांकि इस मूवी का दूसरी पार्ट आने वाला है और इसमें शाहरुख खान ने अमिताभ बच्चन को रिप्लेस कर दिया है. तो चलिए जानते हैं कि क्या वाकई में ऐसा है.

सोशल मीडिया पर वायरल हुई एआई जनरेटेड फोटोज

दरअसल, सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं.जो कि एआई जनरेटेड हैं और ये फोटोज इंस्टाग्राम पर ocdtimes21 ने शेयर की हैं. इस पोस्ट की पहली फोटो में शाहरुख खान घर की मुखिया की कुर्सी पर काजोल के साथ बैठे हुए हैं. दोनों के बाल थोड़े-थोड़े सफेद हो गए हैं. इस दौरान काजोल रेड कलर की साड़ी में बेहद खूबसूरत दिख रही हैं और वहीं शाहरुख खान भी अपने लुक में बेहद हैंडसम नजर आ रहे हैं. वहीं, शाहरुख के राइट साइड पर दीपिका और रणबीर कपूर नजर आ रहे हैं और दूसरी ओर रणवीर सिंह के साथ आलिया भट्ट दिख रही हैं.

---विज्ञापन---

फिल्म के लिए दूसरी स्टारकास्ट

इस पोस्ट की दूसरी स्लाइड में शाहरुख खान और काजोल फिर से साथ में बैठे हैं और एक ओर वरुण धवन, आलिया भट्ट एक साथ नजर आ रहे हैं. वहीं, काजोल के बराबर में कार्तिक आर्यन और जाह्नवी कपूर साथ में दिख रहे हैं.

---विज्ञापन---

ओरिजनल स्टारकास्ट को लोगों ने किया पसंद

तीसरी फोटो में कभी खुशी कभी गम की पुरानी कास्ट एक साथ दिख रही है. जिसमें अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, शाहरुख खान, काजोल, ऋतिक रोशन और करीना कपूर नजर आ रही हैं. इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, "आपको सबसे ज्यादा कौन सी कास्ट अच्छी लगी.जिसके बाद कमेंट सेक्शन में ज्यादातर लोगों ने ओरिजनल स्टारकास्ट को चुना. लोगों का कहना है कि फिल्म की पुरानी कास्ट सबसे बेस्ट है. वहीं, एक यूजर ने मजाक में कहा, "करण जौहर को नहीं पता की ये मूवी बन रही है.

फिल्म ने की थी इतनी कमाई

बता दें कि साल 2001 की फिल्म कभी खुशी कभी गम बहुत बड़ी हिट थी. इस फिल्म ने सिनेमाघरों में अच्छा परफॉर्म किया था. मूवी ने 135 करोड़ से ज्यादा दुनिया भर में कलेक्शन किया था. यह करण जौहर की हिट मूवी में से एक है. इस मूवी में हमेशा की तरह शाहरुख खान और काजोल की जोड़ी सुपरहिट रही थी.

यह भी पढ़ें- Akshaye Khanna हुए Race 4 से बाहर, लेकिन इन फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर मचाएंगे धमाल