TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

Worldwide Collection: 1000 करोड़ का मार्क टच करने वाली है ‘Jawan’, अपना ही रिकॉर्ड तोड़ने को तैयार किंग खान

Jawan Worldwide Collection: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान स्टारर फिल्म ‘जवान’ देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर में धूम मचा रही है। रिलीज के पहले दिन से ही ‘जवान’ ने बॉक्स ऑफिस का मौसम बदल कर रख दिया है, रिलीज के 14 दिनों में ‘जवान’ का डॉमेस्टिक कलेक्शन 521 करोड़ से ज्यादा हो गया हैं। इसी बीच […]

pic credit: Google
Jawan Worldwide Collection: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान स्टारर फिल्म 'जवान' देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर में धूम मचा रही है। रिलीज के पहले दिन से ही 'जवान' ने बॉक्स ऑफिस का मौसम बदल कर रख दिया है, रिलीज के 14 दिनों में 'जवान' का डॉमेस्टिक कलेक्शन 521 करोड़ से ज्यादा हो गया हैं। इसी बीच अब वर्ल्डवाइड क्लेक्शन तो काफी ज्यादा चौंकाने वाले हैं। किंग खान ग्लोबली नया रिकॉर्ड बनाने एकदम तैयार हैं। यह भी पढ़ें: इस फेमस फिल्म एक्ट्रेस पर लगा 3 साल का बैन, फिल्मों और सोशल प्रोग्राम में नहीं ले पाएंगी हिस्सा, वजह जानकर रह जाएंगे दंग

500 करोड़ का आकड़ा पार

शाहरुख खान की जवान का क्रेज देश और पूरी दुनिया के सिर चढ़कर बोल रहा है। इसी के साथ ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हर दिन नए रिकॉर्ड बना रही है। भारत में तो 'जवान' ने 14 दिनों में ही 500 करोड़ के क्लब में एंट्री मार ली है। सनी देओल की गदर 2 को पीछे छोड़ते हुए 'जवान' धीरे-धीरे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में आगे बढ़ती जा रही है। वही, अब एटली कुमार के डायरेक्शन में बनी 'जवान' ने ग्लोबली बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कलेक्शन कर लिया है।

'पठान' को पीछे छोड़ने को तैयार 'जवान'

शाहरुख खान ने इस साल की शुरूआत में ही फिल्म पठान से 4 साल बाद बिग स्क्रीन पर वापसी की थी। इस फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन 1050 करोड़ था। वहीं, किंग खान की 'जवान' अगर 1051 भी ग्लोबल लेवल पर कमा लेती है तो ये अपने आप में ही एक बहुत बड़ा रिकॉर्ड होगा। दिलचस्प बात ये है कि 'जवान' जिस तरह से वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर आगे बढ़ रही है उसे देखकर ये कहना गलत नहीं होगा कि फिल्म ये आंकड़ा जल्द ही छू लेगी। ट्रेंड विशेषज्ञ सुमित कांडेल ने वर्ल्डवाइड क्लेक्शन के आंकड़े जारी करते हुए बताया है कि 'जवान' ने ग्लोबल लेवल पर 900 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है और 1000 करोड़ का आंकड़ा टच करने की तरफ आगे बढ़ रही है।

ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर

सुमित कांडेल का ट्वीट इंटरनेट पर वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने लिखा, "पठान और गदर2 के बाद यह मील का पत्थर हासिल करने वाली केवल तीसरी बॉलीवुड फिल्म। शाहरुख खान की दोनों फिल्मों ने 9 महीने में 500 करोड़ की बैक टू बैक नेट ग्रॉसर कमाई की। वर्ल्डवाइड ग्रॉस में जवान का कलेक्शन 900 करोड़ के पार पहुंचा। ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर।" किंग खान के फैंस के बीच उनकी 'जवान' को लेकर एक अलग ही दीवानपन देखने को मिल रहा है।

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.