Shah Rukh Khan Attends Supriya Sule Daughter's Sangeet: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'किंग' के काम को लेकर बिजी चल रहे हैं. इसी बीच सोशल मीडिया पर शाहरुख की कुछ वीडियो और तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं. इन वीडियो और तस्वीर में शाहरुख किसी शादी में नाचते और लोगों के साथ फोटो खिंचवाते दिखाई दे रहे हैं. दरअसल, शाहरुख खान हाल ही में NCP (SP) की नेता सुप्रिया सुले की बेटी रेवती सुले के संगीत समारोह में पहुंचे. जहां उनके आने से पूरे फंक्शन का ही माहौल बदल गया और शादी की रौनक बढ़ गई. चलिए आपको ये पूरा माजरा समझाते हैं.
शाहरुख खान की अचानक एंट्री
सुप्रिया सुले की बेटी रेवती सुले की शादी से पहले होने वाले संगीत समारोह में शाहरुख खान की अचानक एंट्री से उस मौके की रौनक में चार चांद लग गए और बढ़ गई। इस संगीत समारोह से शाहरुख की कई सारी तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं, जो इस समय इंटरनेट पर आग की तरह वायरल हो रहे हैं, जिसमें शाहरुख खान दूल्हा-दुल्हन और बाकी मेहमानों के साथ डांस फ्लोर पर डांस करते और मस्ती-मजाक करते हुए दिखाई दे रहे हैं. शाहरुख ने फंक्शन में पहुंचते ही पूरे समारोह का समा बांध दिया.
शाहरुख खान का डांस
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में शाहरुख खान दुल्हन रेवती सुले और बाकी मेहमानों के साथ अपनी फिल्म 'कुछ कुछ होता है' के गाने 'कोई मिल गया' पर नाचते नजर आ रहे हैं. एक दूसरे वीडियो में शाहरुख दुल्हन रेवती के गले लगते दिखाई दे रहे हैं. एक अन्य वायरल वीडियो में शाहरुख खान ऑल-ब्लैक लुक में अपना फेमस सिग्नेचर पोज देते हुए भी नजर आ रहे हैं.
रेवती का दूल्हा
बता दें कि रेवती की शादी नागपुर के बिजनेसमैन सारंग लखानी के साथ हो रही है, जो 'विश्वराज ग्रुप' के अध्यक्ष अरुण लखानी के बेटे हैं. अपने परिवार से उलट रेवती ने राजनीति से दूरी बनाए रखी है. वो लाइमलाइट से भी दूर ही रहती हैं. हाल ही में हुए बारामती लोकसभा चुनावों के दौरान उन्हें अपनी मां के साथ प्रचार करते देखा गया था.