Wednesday, September 27, 2023
-विज्ञापन-

शबाना आजमी को याद आया परवरिश के सेट पर हुआ अपमान, छोड़ना चाहती थीं हिंदी फिल्में

Shabana Azmi: एक्ट्रेस शबाना आजमी ने हाल ही में अपने उस समय को याद किया था जब वो बहुत दुखी महसूस करती थीं।

Shabana Azmi: एक्ट्रेस शबाना आजमी ने हाल ही में अपने उस समय को याद किया था जब वो बहुत दुखी महसूस करती थीं। दरअसल बात परवरिश के सेट की है वो वह डांस नहीं कर पाईं।

कोरियोग्राफर कमल ने उन्हें जूनियर आर्टिस्टों के सामने अपमानित किया। इस घटना के बाद वो रोने लगीं और फिल्मों में काम न करने का मन बना लिया। आइए जानते हैं कि किया है पूरा किस्सा।

शबाना ने कहा,यह मेरे लिए बहुत डरावना था  (Shabana Azmi)

बता दें कि शबाना आजमी ने एक पॉडकास्ट के दौरान आदि पोचा से कहा, ”मैं अपनी जान बचाने के लिए डांस नहीं कर सकती। मैंने कमल मास्टर से पूछा था कि मुझे रिहर्सल करने दें,लेकिन उन्होंने कहा उसकी कोई जरूरत नहीं है आपको बस ताली बजानी है। लेकिन जब मैं सेट पर गई तो देखा कि वो तो पूर्ण डांस करना था।

“यह मेरे लिए बहुत डरावना था क्योंकि मैं नीतू सिंह के साथ काम कर रही थी। इससे पहले कि मैं यह समझ पाती कि मुझे अपना दाहिना पैर और बायां पैर कहां रखना है, नीतू दो रिहर्सल कर चुकी होती और वहीं बैठ जाती”।

शबाना आजमी छोड़ना चाहती थीं हिंदी फिल्में  (Shabana Azmi)

शबाना ने आगे कहा, “मैं सचमुच बहुत घबरा गई थी। मैंने कमल जी से कहा कि यह मेरे लिए बहुत कठिन है और क्या हम इसमें थोड़ा बदलाव कर सकते हैं। सेट पर बहुत सारे जूनियर आर्टिस्ट थे। उन्होंने कहा, ‘ठीक है, लाइटें बंद हैं। अब शबाना जी कमल डांस मास्टर को सिखाने जा रही हैं कि क्या स्टेप्स करने हैं।’

यह मेरे लिए बहुत अपमानजनक और बुरा था। मैं चाहती थी कि सेट से भाग जाऊं। लेकिन मैं ऐसे कपड़ों में थी कि बाहर भी नहीं जा सकती थी और मेरी कार भी वहां नहीं थी। लेकिन फिर भी मैं उन कपड़ों में ही जुहू में स्थित अपने घर की ओर नंगे पैर चलने लगी, और रोते हुए कहा, ‘मैं अब किसी भी फिल्म में काम नहीं करुंगी।

परवरिश के निर्देशक ने बाद में जताया खेद

अभिनेत्री ने बताया कि, परवरिश के निर्देशक मनमोहन देसाई थे जो बाद में मेरे पास आए और बात पर खेद व्यक्त करते हुए मुझे गले लगाया।  घटना के अगले दिन शबाना ने कहा कि नीतू सिंह ने शबाना से इस घटना के बारे में पूछा था।

सुलक्षणा पंडित ने भी शबाना से कहा था कि फिल्म में कोरियोग्राफी की बजाय मुख्य महिला होने के नाते उनकी ज्यादा जरूरत है। उन्होंने कहा कि सुलक्षणा के शब्दों ने उन्हें उत्साहित किया और वो इस बात के लिए उनकी  आभारी हैं।

शबाना आजमी वर्कफ्रंट  (Shabana Azmi)

बताते चलें कि शबाना हाल ही में करण जौहर की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके साथ रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, जया बच्चन और धर्मेंद्र भी हैं, इस फिल्म ने 28 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक दी है।

Latest

Don't miss

Kaun Banega Crorepati: क्या तेजिंदर कौर बनेंगी सीजन 15 की नई करोड़पति?

Kaun Banega Crorepati: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh...

Divyanka Tripathi Injured: एक हादसे में घायल हुईं दिव्यांका त्रिपाठी, फैंस की बढ़ी टेंशन

Divyanka Tripathi Injured: टीवी जगत का मोस्ट पॉपुलर रियलिटी...

Rahul Dev Birthday: पिता पूर्व कमिश्नर, बेटे ने विलेन बन कमाया नाम, क्राइम लिस्ट देख गिनती जाएंगे भूल

Rahul Dev Birthday: अपने विलेन रूप से लोगों के दिल में दहशत पैदा करने वाले राहुल देव (Rahul Dev) का आज जन्मदिन है। 27...

Kaun Banega Crorepati: क्या तेजिंदर कौर बनेंगी सीजन 15 की नई करोड़पति?

Kaun Banega Crorepati: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के शो कौन बनेगा करोड़पति सीजन 15 (Kaun Banega Crorepati) को पहला करोड़पति मिल...

Divyanka Tripathi Injured: एक हादसे में घायल हुईं दिव्यांका त्रिपाठी, फैंस की बढ़ी टेंशन

Divyanka Tripathi Injured: टीवी जगत का मोस्ट पॉपुलर रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' का 13वां सीजन इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। शो...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here