Shabana Azmi Falls Ill During Protest: बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस शबाना आजमी सोमवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रदर्शन में हिस्सा लेने पहुंची थी. इस दौरान उन्होंने बाकी प्रदर्शनकारियों के साथ ट्रक में बैठकर बैरिकेट पार किए. लेकिन, इस प्रदर्शन के दौरान ही शबाना आजमी की तबीयत बिगड़ गई. घटना स्थल उनकी बीमार हालत का एक वीडियो सामने आया है, जो इस वक्त सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में दिग्गज एक्ट्रेस कमजोर और अस्वस्थ नजर आ रही है. इस वीडियो के सामने आने के बाद से फैंस शबाना आजमी की तबीयत को लेकर बहुत परेशान हैं.

अचानक बिगड़ी एक्ट्रेस की तबीयत

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में 75 साल की एक्ट्रेस शबाना आजमी काफी कमजोर और बेहोश दिखाई दे रही हैं. इस फुटेज में कई लोग उनके हाथ पकड़कर उन्हें भीड़ के बीच से ले जाते हुए नज़र आ रहे हैं. वीडियो में प्रदर्शन कर रहे छात्र सुरक्षाकर्मियों से गेट खोलने के लिए कहते दिखाई दे रहे हैं, ताकि शबाना को सुरक्षित स्थान पर ले जाया जा सके. गार्ड्स ने भी उनकी हालत देखते हुए उन्हें अंदर जाने की अनुमति दे दी. इसके बाद उन्हें सुरक्षा केबिन में ले जाया गया, जहां उन्हें कुर्सी पर बैठाया गया. उनकी अचानक तबीयत खराब होने का कारण अभी तक सामने नहीं आया है.

---विज्ञापन---

महात्मा गांधी ने…

बता दें कि बीमार पड़ने से पहले दिल्ली में मार्च करते हुए शबाना आजमी ने पीटीआई से बात करते हुए कहा, 'हम सभी लोग यहां शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन के लिए आए हैं, अपने देश के संविधान द्वारा मिले अधिकार का इस्तेमाल करने के लिए यहां आए हैं. महात्मा गांधी ने हमें शांति के साथ विरोध प्रदर्शन करना सिखाया था. इस वक्त हम उसी आधार पर यहां आए हैं. हमारा किसी भी प्रकार की हिंसा करने का कोई इरादा नहीं है, और हम इसी आशा के साथ यहां खड़े हैं.'