दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में से एक हैं. वह हमेशा ही किसी न किसी कारण चर्चा में बनी रहती हैं. बीते दिनों दीपिका ने एक फिल्म के लिए आठ घंटे शिफ्ट की मांग की थी, लेकिन इस डिमांड से फिल्म इंडस्ट्री में एक बहस छिड़ गई. किसी ने दीपिका की इस मांग को सही ठहराया तो कुछ लोगों ने इसे गलत बताया. वहीं, अब इस मामले में दिग्गज एक्टर सौरभ शुक्ला ने भी अपनी राय दी है. उन्होंने एक्ट्रेस को एक सलाह दे डाली. तो चलिए जानते हैं इस बारे में.
सौरभ ने दीपिका को दी ये सलाह
दरअसल, हाल ही में एक इंटरव्यू में दिग्गज एक्टर सौरभ शुक्ला ने दीपिका के 8 घंटे की डिमांड पर अपनी बात कही है. उन्होंने कहा, "आठ घंटे की शिफ्ट हमेशा सही नहीं होती है. समय से ज्यादा काम पर फोकस करना चाहिए. उन्होंने ये भी कहा कि," मुझे लगता है कि अगर आप फ्लो में है, तो आप अपने काम के घंटे से आधा या एक घंटा ज्यादा काम कर लेते हैं, तो इसके लिए शिकायत नहीं करनी चाहिए. क्योंकि मोल भाव में आपको बहुत ज्यादा मिल रहा है. उस सोच की निरंतरता और उस फ्लो की निरंतरता आपको मिल रही है.
---विज्ञापन---
सौरभ ने 8 घंटे की शिफ्ट पर कही ये बात
एक्टर ने आगे कहा, "काम का टाइम लिमिट और शिफ्ट के फिक्स्ड घंटे होने चाहिए लेकिन यही अहम चीज नहीं है. आप जो चीज बना रहे हैं या जो काम कर रहे हैं वो ज्यादा जरूरी है. काम के समय घड़ी देखते हैं और कहते हैं अरे 6 बज गए या 8 बज गए हैं, मुझे घर जाना है, लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए. हमें घड़ी पर ध्यान देने के बजाय उस काम पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए, जो कर रहे हैं.
---विज्ञापन---
इस कारण दीपिका को फिल्म से किया था बाहर
बता दें कि बीते साल दीपिका पादुकोण को प्रभास स्टारर फिल्म स्पिरिट में नजर आने वाली थीं, लेकिन उन्हें मूवी से आठ घंटे शिफ्ट की डिमांड के कारण बाहर कर दिया था.
यह भी पढ़ें-Ram Charan दूसरी बार बने पिता, बिजनेसवुमन पत्नी Upasana ने दिया जुड़वा बच्चों को जन्म