Shiv Sati Animated Movie: एनिमेशन और पौराणिक कथाओं के शौकीनों के लिए एक शानदार खबर सामने आई है. मशहूर म्यूजिक लेबल 'सारेगामा इंडिया लिमिटेड' अब फिल्म निर्माण के क्षेत्र में एक बड़ा कदम बढ़ा रहा है. उन्होंने 'अमेजिंग इंडियन स्टोरीज' के साथ मिलकर अपनी नई एनिमेटेड फीचर फिल्म 'शिव सती' का ऐलान किया है. यह फिल्म सिर्फ बच्चों के लिए नहीं, बल्कि हर उम्र के दर्शकों को ध्यान में रखकर बड़े पैमाने पर बनाई जा रही है. 2026 में रिलीज होने वाली यह फिल्म भारतीय एनिमेशन की दुनिया को एक नई पहचान देने का दम रखती है.
बड़े पर्दे पर दिखेगी शिव-सती की महिमा
भारतीय सिनेमा में इन दिनों पौराणिक कहानियों को नए अंदाज में दिखाने का क्रेज बढ़ गया है. इसी कड़ी में सारेगामा ने एक ऐसी फिल्म का जिम्मा उठाया. 'शिव सती' नाम की यह एनिमेटेड फिल्म दर्शकों को भगवान शिव और माता सती के अटूट प्रेम और शक्ति के सफर पर ले जाएगी.
---विज्ञापन---
विवेक आंचलिया का निर्देशन और विजन
इस फिल्म की सबसे खास बात यह है कि इसका निर्देशन जाने-माने राइटर और फिल्ममेकर विवेक आंचलिया कर रहे हैं. विवेक अपनी कहानियों में गहराई और भावनाओं को पिरोने के लिए मशहूर हैं. उनके निर्देशन में यह फिल्म सिर्फ एक कार्टून फिल्म बनकर नहीं रह जाएगी, बल्कि इसे एक भव्य सिनेमाई अनुभव (Cinematic Experience) के तौर पर तैयार किया जा रहा है. फिल्म को 'बड़े फॉर्मेट' में शूट किया जा रहा है ताकि जब दर्शक इसे थिएटर की बड़ी स्क्रीन पर देखें, तो उन्हें हर दृश्य असली और प्रभावशाली लगे.
---विज्ञापन---
सारेगामा और अमेजिंग इंडियन स्टोरीज की जुगलबंदी
सारेगामा को हम सालों से बेहतरीन संगीत के लिए जानते हैं, लेकिन अब वे एनिमेशन के जरिए कहानी कहने की कला में कदम रख रहे हैं. उन्होंने इसके लिए 'अमेजिंग इंडियन स्टोरीज' के साथ हाथ मिलाया है. इन दोनों दिग्गजों का साथ आना यह सुनिश्चित करता है कि फिल्म की क्वालिटी और उसका संगीत, दोनों ही वर्ल्ड-क्लास होने वाले हैं. मेकर्स का लक्ष्य भारतीय एनिमेशन को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ले जाना है.
प्रोडक्शन और रिलीज की तैयारी
फिलहाल फिल्म 'शिव सती' प्रोडक्शन के दौर में है. एनिमेशन फिल्मों में बारीकियों पर बहुत काम करना पड़ता है, इसलिए टीम हर फ्रेम पर कड़ी मेहनत कर रही है. फिल्म की टीम ने साफ कर दिया है कि इसे 2026 में पूरे भारत के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा. इसे हिंदी के साथ-साथ अन्य भारतीय भाषाओं में भी रिलीज किया जा सकता है, जिसके देश के कोने-कोने तक यह कहानी पहुंच सके.