Sanjay Dutt Visited Lalbaugcha Raja: पूरे देश में इन दिनों गणेशोत्सव की धूम है खासकर मुंबई में तो अलग ही जलवा देखने को मिल रहा है. इस दौरान बॉलीवुड सितारे भी गणपति बप्पा का आशीर्वाद लेने अलग-अलग पंडालों में पहुंच रहे हैं. मंगलवार को एक्टर संजय दत्त भी पत्नी मान्यता दत्त के साथ मुंबई के मशहूर लालबागचा राजा के दरबार में पहुंचे. इस दौरान दोनों ने बप्पा के दर्शन किए और पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया. संजय दत्त और मान्यता का एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

बप्पा के सामने झुके संजय दत्त

लालबागचा राजा के दर्शन के दौरान संजय दत्त ऑरेंज कलर के कुर्ते में नजर आए. वहीं मान्यता दत्त ब्राइट पिंक सूट में काफी खूबसूरत लग रही थीं. दोनों ने साथ में बप्पा की पूजा की. दर्शन के बाद संजय दत्त ने गणपति के सामने सिर झुकाकर आशीर्वाद लिया और फिर अपने माथे पर तिलक लगाया.

---विज्ञापन---

कैमरे में कैद हुआ खूबसूरत पल

हालांकि, इस दौरान एक ऐसा पल भी कैमरे में कैद हुआ, जिसने लोगों का ध्यान खींच लिया. संजय दत्त ने खुद तिलक लगाने के बाद पत्नी मान्यता के माथे पर भी तिलक लगाया. वीडियो में वह बेहद प्यार से मान्यता के माथे पर तिलक लगाते नजर आ रहे हैं. एक एंगल से यह पल ऐसा दिख रहा है, जैसे संजय दत्त मान्यता की मांग भर रहे हों. हालांकि, अलग-अलग वीडियोज में एंगल की वजह से यह तस्वीर अलग नजर आ सकती है.

भीड़ में मान्यता का हाथ थामे दिखे संजय

लालबागचा राजा के पंडाल में भारी भीड़ के बीच संजय दत्त का प्रोटेक्टिव अंदाज भी देखने को मिला. वह लगातार मान्यता को अपने करीब रखते नजर आए और भीड़ के बीच उनके साथ ही चलते रहे. दोनों की सुरक्षा के लिए सिक्योरिटी भी मौजूद थी.

---विज्ञापन---

संजय दत्न ने बप्पा से की खास प्रार्थना

दर्शन के बाद संजय दत्त ने बप्पा के प्रति अपनी आस्था के बारे में बात की. उन्होंने कहा कि यह उनकी खुशकिस्मती है कि उन्हें एक बार फिर लालबागचा राजा के दर्शन करने का मौका मिला. एक्टर ने कहा कि वह यहां इसलिए आए हैं क्योंकि 'बप्पा ने बुलाया है.' उन्होंने यह भी कहा कि उनकी प्रार्थना है कि बप्पा उन्हें हर साल अपने दरबार में बुलाते रहें.

फैंस ने लुटाया प्यार

संजय दत्त और मान्यता का यह वीडियो सामने आने के बाद फैंस उनके इस प्यारे अंदाज पर खूब प्यार लुटा रहे हैं. खासकर मान्यता के माथे पर तिलक लगाने और भीड़ में उनका ख्याल रखने वाले पल ने लोगों को खुश कर दिया और यही वजह है, यूजर उनपर खूब प्यार लुटा रहे हैं, और भर-भर कर तारीफ कर रहे हैं.

---विज्ञापन---