मुंबई की बारिश में एक दिलचस्प किस्सा कैमरे में कैद हो गया है। दरअसल, एक्टर संजय दत्त एक रेस्टोरेंट से बाहर निकलते वक्त रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी को पहचान नहीं पाए। यह पल सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और यूजर्स के बीच चर्चा का विषय बन गया। जहां एक ओर संजय ने पैपराजी की फिक्र करते हुए उन्हें घर जाने की सलाह दी, वहीं राशा का नाम सुनकर उनकी उलझन वाला रिएक्शन लोगों को खूब पसंद आ रहा है।
बारिश के बीच कैमरे में कैद हुए संजय दत्त
हाल ही में मुंबई में भारी बारिश के दौरान एक फोटोग्राफर ने अभिनेता संजय दत्त को एक रेस्टोरेंट से बाहर निकलते हुए कैमरे में कैद किया। यह वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया, जो देखते ही देखते वायरल हो गया। वीडियो में संजय बारिश के बीच बाहर आए और अपनी कार की ओर बढ़ ही रहे थे, इस दौरान बाहर खड़े फोटोग्राफरों की चिंता करते हुए एक्टर ने कहा, “जा ना रे, घर जाओ, बारिश हो रही है।” फोटोग्राफरों ने जवाब में कहा कि वे उनकी और उनकी पत्नी मान्यता दत्त की तस्वीरें लेने का इंतजार कर रहे हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इसके बाद पैपराजी ने बताया कि वे किसी और सेलेब्रिटी का भी इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने कहा, “नई लड़की आ रही है।” संजय ने पूछा, “कौन?” जब फोटोग्राफरों ने जवाब दिया “राशा”, तो संजय दोबारा बोले, “कौन?” यह सुनकर पैपराजी ने साफ तौर पर बताया कि, “रवीना टंडन की बेटी।” तब जाकर संजय ने सिर हिलाया और कहा, “अच्छा, जाओ उसकी तस्वीरें खींचो।” इसके बाद संजय दत्त के रिएक्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। फैंस इस पल को मजेदार भी मान रहे हैं और कुछ यूजर्स इसे “जनरेशन गैप” का उदाहरण बता रहे हैं।
यह भी पढ़ें: कैंसर से जूझ रही यूथ इंफ्लुएंसर का 19 की उम्र में हुआ निधन, शोक में डूबे फैंस
रवीना और संजय की पुरानी कैमिस्ट्री
बता दें कि संजय दत्त और रवीना टंडन ने 'अतिश', 'जंग', 'क्षत्रिय', और 'LOC कारगिल' जैसी फिल्मों में साथ काम किया है। दोनों हाल ही में फिल्म 'घुड़चढ़ी' और इनको साल 2024 में भी साथ में देखा गया था। वहीं संजय दत्त को हाल ही में फिल्म ‘द भूतनी’ में देखा गया, जिसमें उनके साथ मौनी रॉय, पलक तिवारी और सनी सिंह जैसे कलाकार भी थे। हालांकि फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर खास सफलता नहीं मिल पाई।
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.