Sanam Teri Kasam Box Office Collection Day 5: हर्षवर्धन राणे और मावरा होकेन की 'सनम तेरी कसम' मूवी ने 9 साल बाद सिनेमाघरों में दोबारा दस्तक दी है। मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। वहीं 7 फरवरी को रिलीज हुई इस मूवी के साथ 'बैडएस रवि कुमार' और 'लवयापा' ने भी सिनेमाघरों में दस्तक दी। लेकिन इनके बावजूद 9 साल पुरानी मूवी ने कमाल कर दिखाया और दोनों मूवीज से सबसे ज्यादा कलेक्शन कर डाला। आइए आपको भी बताते हैं मूवी का अब तक का कलेक्शन कितना हुआ है?
यह भी पढ़ें: Badass Ravi Kumar-Loveyapa BO Collection: जुनैद खान और हिमेश रेश्मिया की फिल्मों की 5वें दिन की कमाई कितनी?
अब तक की कमाई
Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार सनम तेरी कसम ने पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर 3 करोड़ का बिजनेस किया। सिनेमाघरों में पहले दिन मूवी ने 1.3 करोड़ की कमाई कर सबको हैरान कर दिया। वहीं बीते सोमवार को मूवी ने 3.25 करोड़ की कमाई की। हालांकि बीते मंगलवार को मूवी की कमाई में 10% की गिरावट देखने को मिली। पांचवें दिन मूवी ने 3 करोड़ की कमाई की। वहीं पांच दिनों में मूवी 21.75 करोड़ की कमाई कर चुके हैं।
'सनम तेरी कसम' के साथ ये दो मूवीज हुईं रिलीज
'सनम तेरी कसम' के साथ जुनैद खान और खुशी कपूर की 'लवयापा' भी रिलीज हुई। वहीं हिमेश रेशमिया की 'बैडएस रवि कुमार' ने भी इसी दिन सिनेमाघरों में दस्तक दी। 9 साल पुरानी मूवी ने दोनों मूवीज को धूल चटा दी।
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.