Sameera Reddy Reveals Nana Patekar Untold Stories: बॉलीवुड ने करीब महीने पहले अपने दिग्गज और दिलचस्प एक्टर नाना पाटेकर को हमेशा-हमेशा के लिए खो दिया. नाना पाटेकर की 75 साल की उम्र में 8 अक्टूबर, 2026 को मौत हो गई. नाना पाटेकर ने अपने एक्टिंग करियर में थ्रिलर से लेकर कॉमेडी और रोमांटिक जॉनर तक की फिल्मों में काम किया है. ये बात बहुत ही कम लोगों को पता है कि नाना पाटेकर एक बेमिसाल एक्टर होने के साथ-साथ एक लाजवाब समाजसेवी भी थे. हाल ही में नाना पाटेकर के साथ दो फिल्मों में काम करने वाली एक्ट्रेस समीरा रेड्डी ने उनको लेकर एक खुलासा किया है. जहां उन्होंने बताया कि नाना पाटेकर चुपचाप बहुत सारी चैरिटी को सपोर्ट करते और दान करते थे. चलिए आपको पूरा मामला विस्तार से बताते हैं.
दिल खोलकर दान दिया…
हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में समीरा रेड्डी ने नाना पाटेकर के साथ काम करने के अनुभव और उनके साथ बिताए समय के बारे में बात की. समीरा ने बताया कि नाना को लोग आज उनकी जबरदस्त एक्टिंग के लिए याद करते हैं. लेकिन एक्टर होने के साथ-साथ वह एक समाजसेवी भी थे, जिन्होंने चुपचाप कई चैरिटी को सपोर्ट किया और उन्हें दिल खोलकर दान दिया.
इज्जत और बढ़ गई…
समीरा रेड्डी ने कहा, फिल्म 'टैक्सी नंबर 9211' के दौरान मैं इंडस्ट्री में अभी भी नई थी. उनकी एक्टिंग के अलावा, बहुत से लोगों को यह एहसास नहीं हुआ कि नाना पाटेकर कितने जबरदस्त समाजसेवी थे. उन्होंने चुपचाप बहुत सारी चैरिटी को सपोर्ट किया और उन्होंने भारी दान दिया. लेकिन वह कभी भी ऐसे एक्टर नहीं थे जो इन सब चीजों के बारे में बात करें या पब्लिसिटी करें. मुझे उस फिल्म की शूटिंग के दौरान ही पता चला कि उन्होंने कितने इंस्टीट्यूशन को चुपचाप सपोर्ट किया. उस समय मेरे मन में उनके लिए इज्जत और बढ़ गई, क्योंकि जहां कई एक्टर लगातार अपने अच्छे कामों के बारे में बात करते हैं, वहीं उन्होंने सब कुछ चुपचाप किया और किसी को पता नहीं चला. तभी मेरे मन में उनके लिए एक नई इज्जत पैदा हुई, साथ ही वह एक जबरदस्त एक्टर भी थे.
उनकी एक्टिंग स्टाइल…
समीरा ने आगे कहा, 'साथ ही, जॉन और मैं तब भी यंग और नए थे और उनकी एक्टिंग स्टाइल से सीखने के लिए बहुत कुछ था. जिस तरह से उन्होंने उस पूरी तरह से क्रेजी टैक्सी ड्राइवर का रोल किया, जिसमें बहुत सारी लेयर्स थीं और एक एक्टर के तौर पर उनसे सीखने के लिए बहुत कुछ था. लेकिन एक एक्टर होने के अलावा वह जो कर रहे थे, उसके लिए मेरे मन में अब भी बहुत रिस्पेक्ट है.'