कॉमेडियन समय रैना अपने शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2' को लेकर बीते लंबे वक्त से चर्चा में बने हुए हैं. शो का हर एपिसोड सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल होते रहते है. हालांकि समय रैना अपने इस शो के कारण नहीं बल्कि अपनी लव लाइफ को लेकर खबरों में छाए हुए हैं. बीते काफी दिनों से कॉमेडियन और फिल्म '12वीं फेल' की एक्ट्रेस मेधा शंकर की डेटिंग की अफवाहें उड़ रही हैं. इसके अलावा समय की डेटिंग की रूमर्स मेधा के अलावा शेरोन वर्मा के साथ भी उड़ी हैं. हालांकि इन रूमर्स के बीच अब समय रैना और मेधा शंकर की शादी को लेकर एक पोस्ट वायरल हो रहा है.
मेधा और समय करेंगे शादी?
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक रेडिट पोस्ट वायरल हो रही है. इस वायरल पोस्ट में मेधा शंकर और समय रैना की शादी की बात हो रही है. यहां तक कि शादी को लेकर कंफर्मेशन देने वाला शख्स खुद को समय रैना का करीबी बता रहा है. उसका कहना है कि उस शख्स ने समय की मां से बात की है और इसके हिसाब से दावा किया जा रहा है कि समय और मेधा दोनों ही इस दिसंबर में शादी की प्लानिंग कर रहे हैं.
वायरल हो रहा पोस्ट
पोस्ट में लिखा है, "समय रैना इस दिसंबर में मेधा शंकर से शादी करने वाले हैं. रेडिट की एक पोस्ट के अनुसार, समय रैना के परिवार के किसी करीबी का कहना है कि समय इस दिसंबर में मेधा शंकर से शादी करना चाहते हैं. कल रात उनसे बात करने के बाद उनकी मां ने भी इसकी पुष्टि की है. जो लोग नहीं जानते, उन्हें बता दें कि समय और मेधा पिछले 6 महीनों से डेट कर रहे हैं. समय 28 साल के हैं और मेधा 29 साल की, इसलिए वे अब और इंतज़ार नहीं करना चाहते और जल्द ही शादी करने वाले हैं. और मेरी राय में, यह एक अच्छा फैसला है क्योंकि वे साथ में अच्छे लगते हैं। दोनों ही अपने करियर के पीक पर हैं. उम्मीद है कि उनकी साथ में ज़िंदगी बहुत अच्छी रहेगी."
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये पोस्ट रेडिट पर अब मौजूद नहीं है. हालांकि रेडिट के उस पोस्ट का स्क्रीनशोर्ट काफी चर्चा में आ गया. लेकिन समय रैना और मेधा शंकर की शादी की ये खबरें सच हैं या झूठ इसके बारे में फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है. साथ ही समय रैना और मेधा शंकर की ओर से भी इसको लेकर कोई पुष्टि या फिर ऑफिशियल बयान नहीं दिया गया है.
लंबे वक्त से उड़ रही हैं समय और मेधा की डेटिंग रूमर्स
आपको बता दें कि मेधा शंकर और समय रैना की डेटिंग की खबरें बीते लंबे वक्त से चल रही हैं. दोनों को कई मौकों पर साथ देखा गया है. हाल ही में दोनों मुंबई एयरपोर्ट पर और फ्लाइट में भी साथ देखा गया था. इसके अलावा इंडियाज गॉट लेटेंट 2 के एक एपिसोड में भी समय ने मेधा को इनवाइट किया था. इसमें वरुण धवन, कबीर शर्मा और शेरोन वर्मा भी पहुंचे थे. इस एपिसोड के दौरान जब समय से उनकी सबसे अच्छी दोस्त के बारे में पूछा गया था तो उन्होंने मेधा का नाम लिया था, जिसके बाद उनकी डेटिंग की अफवाहों को और हवा मिल गई थी.