Samay Raina Medha Shankr Dating Rumors: स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना (Samay Raina) आजकल इंटरनेट पर पूरी तरह छाए हुए हैं और उनका हर कदम ट्रेंड करने लगता है. पिछले कुछ टाइम से रूमर्स हैं कि समय '12th Fail' फेम एक्ट्रेस मेधा शंकर (Medha Shankr) को डेट कर रहे हैं. इसी डेटिंग बज के बीच मेधा समय के शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' (India's Got Latent) में नजर आईं. उनके साथ पैनल पर बॉलीवुड स्टार वरुण धवन भी मौजूद थे.
'इंडियाज गॉट लेटेंट' में मेधा की एंट्री
समय रैना के पॉपुलर शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' के लेटेस्ट एपिसोड में एक्ट्रेस मेधा शंकर बतौर पैनलिस्ट नजर आईं. मेधा को शो में देखते ही फैंस का एक्साइटमेंट नेक्स्ट लेवल पर पहुंच गया. पूरे शो के दौरान मेधा को हंसते-मुस्कुराते और शो के जोक्स एंजॉय करते देखा गया, जिसकी क्लिप्स अब इंस्टाग्राम और एक्स (Twitter) पर जमकर वायरल हो रही हैं.
फैंस बोले- 'भाभी जी आ गईं'
मेधा की शो में मौजूदगी के बाद फैंस ने सोशल मीडिया पर मीम्स और कमेंट्स की बाढ़ ला दी. कई यूज़र्स ने इसे समय की तरफ से अपनी गर्लफ्रेंड की 'सॉफ्ट लॉन्चिंग' बताया. एक फैन ने कमेंट किया कि 'भाभी जी शो में आ गईं', तो वहीं दूसरे ने लिखा कि 'समय भाई की गर्लफ्रेंड आ गई'. दोनों की डेटिंग को लेकर सोशल मीडिया पर काफी हाइप बनी हुई है.
समय ने उतारी वरुण की नकल
शो का सबसे फनी और वायरल मोमेंट तब आया जब समय रैना ने वरुण धवन (Varun Dhawan) के ट्रेडमार्क 'साइड स्माइल' पोज की नकल उतारी. समय ने स्टेज पर सभी को किसी जानवर की एक्टिंग करने को कहा और अचानक रुककर वरुण के सिग्नेचर स्टाइल में अजीब सी स्माइल दी. यह देखकर वरुण धवन खुद अपनी हंसी नहीं रोक पाए और पूरा हॉल ठहाकों से गूंज उठा.
वरुण Dhawan का स्पोर्टी रिएक्शन
शो के दौरान कॉमेडियन निशांत तंवर (Nishant Tanwar) ने भी वरुण धवन की एक्टिंग पर मजेदार तंज कसा, जिसे वरुण ने बेहद स्पोर्टी अंदाज में लिया. वरुण ने हंसते हुए समय को स्टेज पर बुलाया और कहा, "शो तुम्हारा है, पैसे तुम्हें कमाने हैं." वरुण और समय की यह ऑन-स्क्रीन बॉन्डिंग दर्शकों को खूब पसंद आ रही है.
एयरपोर्ट पर साथ दिखे थे दोनों
समय रैना और मेधा शंकर की डेटिंग की खबरों ने तब रफ्तार पकड़ी थी, जब दोनों को एक साथ फ्लाइट में सफर करते और मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था. हालांकि, इस पूरे डेटिंग बज पर न तो समय रैना ने और न ही मेधा शंकर ने अभी तक कोई ऑफिशियल रिएक्शन दिया है.