Samay Raina Breaks Silence On Marriage Rumours With Medha Shankar: फेमस कॉमेडियन समय रैना एक बार फिर सुर्खियों में छा गए हैं. इस बार कॉमेडियन समय रैना अपनी शादी की खबरों को लेकर चर्चा में हैं. दरअसल, सोशल मीडिया पर समय रैना और फिल्म '12वीं फेल' फेम एक्ट्रेस मेधा शंकर की शादी की खबरें तेजी से वायरल हो रही हैं. खबर है कि समय रैना और मेधा शंकर की शादी फिक्स हो गई है और दोनों इस साल दिसंबर 2026 में शादी करने वाले हैं. हालांकि, अब इन खबरों पर खुद समय रैना ने चुप्पी तोड़ी है. चलिए बताते हैं कि आखिर अपनी शादी की खबरों को लेकर समय रैना ने क्या कहा है.
दिसंबर में शादी करेंगे?
मेधा शंकर के साथ अपनी शादी की खबरों को लेकर समय रैना ने हाल ही में अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया. इसमें समय ने न्यूज18 के एक आर्टिकल का स्क्रीनशॉट शेयर किया, जिस पर लिखा था, 'समय रैना और मेधा शंकर इस साल दिसंबर में शादी करेंगे?' इसे पोस्ट करते हुए समय ने बैकग्राउंड में 'झूठ बोले कौवा काटे' वाला गाना लगाया था.
समय ने मेधा से मांगी माफी
इसके साथ ही समय रैना ने शादी की अफवाहों को खारिज करते हुए मेधा शंकर को टैग किया और मजाकिया अंदाज में लिखा, 'दिसंबर में तो मेरा इंडिया टूर है @medhashankr, सॉरी, शादी पोस्टपॉन्ड करनी पड़ेगी.' समय के साथ-साथ मेधा शंकर ने भी इन अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी है. मेधा शंकर ने समय की इंस्टाग्राम स्टोरी को री-शेयर करते हुए हंसने वाला इमोजी बनाया. इसके साथ उन्होंने एक और स्टोरी शेयर की, जिसमें एक मीम शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'मैं सभी बेबुनियाद शादी की अफवाहों को स्क्रॉल करती हुई.'
कैसे उड़ी शादी की अफवाह?
बता दें कि समय और मेधा शंकर के डेटिंग की अफवाहें रेडिट पर एक वायरल पोस्ट के बाद शुरू हुईं. इस पोस्ट में एक यूजर ने खुद को समय के परिवार का करीबी बताया था. उसी यूजर ने सोशल मीडिया पर यह दावा किया कि समय और मेधा की शादी फिक्स हो गई है और दोनों दिसंबर में शादी करने वाले हैं.