Salman Khan Film Sikandar: सलमान खान की अपकमिंग फिल्म सिकंदर का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। धांसू टीजर के क्रेज देखने के बाद फिल्म के ब्लॉकबस्टर होने की उम्मीद जताई जा रही है। वैसे तो सलमान खान की फिल्में अगर फ्लॉप भी होती हैं तब भी उनका आंकड़ा 100 करोड़ पार तो चला ही जाता है। लेकिन टीजर में कुछ चीजें नजर आई हैं जिनकी वजह से डर का माहौल बन गया है। ये झलकियां फिल्म के ब्लॉकबस्टर होने पर रुकावट ला सकती हैं। आइए जानते हैं कि क्या हैं वो चीजें?
शाहरुख की‘जवान’ जैसा ही डायलॉग
फिल्म‘सिकंदर’ के टीजर में सलमान खान का डायलॉग सुनने को मिला है। इसमें एक्टर कहते हैं, “सुना है कि बहुत सारे लोग मेरे पीछे पड़े हैं। बस, मेरे मुड़ने की देर है।” इस डायलॉग को जिस तरह से प्रेजेंट किया गया है उससे फैंस को शाहरुख खान की फिल्म जवान याद दिला दी है। शाहरुख खान की जवान में एक्टर कहते हैं, “बेटे को हाथ लगाने से पहले बाप से बात कर।” फैंस इन दोनों फिल्मों के डायलॉग को रियल लाइफ से जोड़ा है। टीजर के बाद अगर सिकंदर फिल्म में भी इस सीन को जवान फिल्म के सीन के जैसा दिखाया गया तो शाहरुख की फिल्म की कॉपी कहा जाना गलत नहीं होगा। इस फिल्म का ओरिजिनल सीन नहीं बताया जाएगा।
‘एनिमल’ से मिलते हुए मुखौटे वाले सीन
रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ में मुखौटे पहने दुश्मनों के साथ उनकी फाइट का सीन फैंस के बीच काफी फेमस हुआ था। सलमान की फिल्म ‘सिकंदर’ के टीजर में भी ऐसा ही एक सीन दिखाया गया है। टीजर का ये सीन फिल्म एनिमल की लड़ाई वाले सीन का याद दिलाता है। फिल्म रिलीज के बाद अगर मुखौटे वाले सीन को लम्बा खींचा जाएगा तो फैंस द्वारा फिल्म एनिमल के सीन का कॉपी बताना गलत नहीं होगा।
यह भी पढे़ं: ‘बेटी की मां दूसरों की बेटियों पर उंगली नहीं उठाती’, मदर पांडे को Eisha की मां ने धोया
एक्शन में यूनिक सीक्वेंस की जरूरत
बॉलीवुड में कई ब्लॉकबस्टर फिल्में जवान, पठान और एनिमल जैसी फिल्मों में धांसू एक्शन सीन के सीक्वेंस दिखाए गए हैं। सिकंदर फिल्म के टीजर में भी एक्शन सीक्वेंस रिलीजस्ड फिल्मों से मिलते-जुलते ही दिखाए गए हैं। फिल्म रिलीज के बाद अगर एक्शन सीन में कुछ यूनिक नहीं मिलता है तो फैंस निराश हो सकते हैं।
यह भी पढे़ं: Netflix पर Bhool Bhulaiyaa 3 को अब तक कितने व्यूज, जानें टॉप 10 में कौन-कौन?
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.