Salman Khan Receives Notice From Delhi High Court: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों कई मामलों को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. इसमें से एक मामला फिल्म 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' का भी है, जिसकी रिलीज पर रोक लगाने के लिए सलमान खान ने कोर्ट तक का दरवाजा खटखटाया है. खबरों के अनुसार, सलमान खान ने अपनी निजता के अधिकारों के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए फिल्म 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' पर रोक लगाने के लिए दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर की है. ताजा अपडेट के अनुसार, कोर्ट ने सलमान की इस याचिका पर नोटिस जारी किया है.
सलमान खान को जारी किया नोटिस
जानकारी के अनुसार, हाई कोर्ट ने 'काला हिरण' की रिलीज को रोकने के लिए दायर की गई सलमान खान की अंतरिम याचिका पर नोटिस जारी किया है. ये सब कुछ तब शुरू हुआ, जब 'काला हिरण' के मेकर्स ने फिल्म का टीजर रिलीज कर दिया, जिसमें खान की तरह दिखने वाला एक एक्टर उनका सिग्नेचर ब्रेसलेट पहने हुए दिखाई दे रहा है. जस्टिस नीना बंसल कृष्णा की अध्यक्षता वाली अवकाशकालीन पीठ ने सलमान खान की याचिका पर सुनवाई की.
फिल्म की रिलीज पर रोक की मांग
सलमान खान ने अपनी याचिका में अपने व्यक्तित्व अधिकारों की रक्षा के लिए इस फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग की है. सुनवाई के दौरान सलमान के निजाम पाशा ने तर्क दिया कि फिल्म के प्रमोशन आइटम्स में सलमान खान का सीधा उल्लेख किया गया है और उनकी पहचान का गैरकानूनी तरीके से इस्तेमाल किया गया है. उन्होंने कोर्ट को बताया कि 29 मई को रिलीज किए गए एक पोस्टर में एक व्यक्ति को सलमान से काफी मिलता-जुलता दिखाया गया है. उनकी निजता के अधिकारों का दुरुपयोग करके फिल्म बनाई जा रही है. इससे सलमान के प्राइवेसी राइट्स का उल्लंघन हो रहा है. इसके बाद, कोर्ट ने प्रतिवादी सलमान को नोटिस जारी किया है. अब इस मामले की अगली सुनवाई 19 जून को होगी.