TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

Salman Khan: मुंबई पुलिस के मुरीद हुए सलमान खान, इस कार्य के लिए की तारीफ

Salman Khan: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) सामाजिक मुद्दों को लेकर भी अपनी बात रखते रहते हैं। हाल ही में, मुंबई पुलिस ने एक ऐसा काम किया है, जिसे देख सलमान खान ने उनकी जमकर तारीफ की। एक्टर ने ट्विटर पर मुंबई पुलिस की तारीफ करते हुए एक पोस्ट शेयर […]

salman khan
Salman Khan: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) सामाजिक मुद्दों को लेकर भी अपनी बात रखते रहते हैं। हाल ही में, मुंबई पुलिस ने एक ऐसा काम किया है, जिसे देख सलमान खान ने उनकी जमकर तारीफ की। एक्टर ने ट्विटर पर मुंबई पुलिस की तारीफ करते हुए एक पोस्ट शेयर किया है। और पढ़िएKatrina Kaif Vs Sunny Kaushal: देवर-भाभी में कड़ाके की टक्कर, विक्की कौशल किसका देंगे साथ?

क्या था मामला?

दरअसल, मुंबई पुलिस (Mumbai Police) ने हाल ही में चाइल्ड ट्रैफिकिंग को लेकर एक सराहनीय काम किया है। कुछ दिन पहले दो लोगों ने एक बच्ची को किडनैप कर लिया था। जिसे काफी मशक्कत के बाद मुंबई पुलिस ने बच्ची को ढूंढने में कामयाब रही। एक ट्वीट में मुंबई पुलिस ने लिखा, “@rpfcrsur के साथ मिलकर क्राइम ब्रांच यूनिट 9 ने 1 साल की बच्ची का अपहरण करने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वह इस जुर्म से बचने के लिए सोलापुर भाग गए थे, लेकिन उनका पता लगा लिया गया है और बच्चे को मां को सौंप दिया गया है।”

मुंबई पुलिस के मुरीद हुए सलमान खान

मुंबई पुलिस के इस सराहनीय काम को देखते हुए किंग खान उनकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाए। ट्वीट कर सलमान खान ने कहा, “मुंबई पुलिस, भगवान आपको आशीर्वाद दे। आप लोगों को बहुत शक्ति, प्रार्थना और दुआ। चाइल्ड ट्रैफिकिंग इंसानों के द्वारा सबसे जघन्य अपराध होता है। इन क्रिमिनल्स और उनके सपोर्ट्स को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। प्रार्थना करें कि सभी बच्चे मिल जाएं और अपने माता-पिता के पास वापस आ जाएं।” और पढ़िएMili Twitter Review: ट्विटर पर फिल्म ‘मिली’ मिले शानदार व्यूज, सोशल मीडिया पर छाईं जाह्नवी कपूर

सलमान खान का वर्कफ्रंट

सलमान खान (Salman Khan) के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनकी कई फिल्में आने वाली हैं। वह इन दिनों ‘बिग बॉस 16’ को होस्ट कर रहे हैं। जल्द ही उनकी फिल्म ‘टाइगर 3’ और ‘किसी का भाई किसी की जान’ भी आने वाली है। यहाँ पढ़िए - बॉलीवुड से  जुड़ी ख़बरें

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.