Saturday, September 23, 2023
-विज्ञापन-

विष्णु वर्धन की फिल्म में ‘टाइगर’ की एंट्री, आर्मी ऑफिसर बन दुश्मनों को धूल चटाएंगें सलमान खान

Salman Khan With Vishnuvardhan: सलमान खान, करण जौहर और विष्णु वर्धन की आने वाली फिल्म में आर्मी ऑफिसर का किरदार निभाने वाले हैं

Salman Khan With Vishnuvardhan: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान का हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में एक्टर अपने न्यू लुक से खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। जब से सलमान का नया लुक सामने आया है तब से फैंस के बीच उनकी अगली फिल्मों को लेकर बज क्रिएट हो गया है। इसी बीच सलमान खान को लेकर खबरें आ रही है कि वह जल्द ही आर्मी ऑफिसर का रोल अदा करते हुए नजर आ सकते हैं।

सुपरहिट फिल्म की थी डायरेक्ट

खबरों के मुताबिक सलमान खान, करण जौहर और विष्णु वर्धन की आने वाली फिल्म में आर्मी ऑफिसर का किरदार निभाने वाले हैं। फिल्म का टाइटल अभी तय नहीं किया गया है। इससे पहले विष्णु वर्धन ने सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी स्टारर फिल्म ‘शेरशाह’ को डायरेक्ट किया था। इस फिल्म को फैंस ने अपना भरपूर प्यार दिया था। अब सभी को विष्णु वर्धन की आने वाली फिल्म का इंतजार है।

सलमान ने शुरू की तैयारी

रिपोर्ट्स के मुताबिक विष्णु वर्धन अपनी फिल्म को भारतीय सेना पर बनाने जा रहे हैं। ऐसा भी कहा जा रहा है कि फिल्म में सलमान खान आर्मी ऑफिसर का किरदार निभाएंगे। साथ ही खबरें हैं कि फिल्म की शूटिंग को नवंबर में शुरू किया जाएगा। फिल्म के लिए सलमान खान ने तैयारियां भी शुरू कर दी है। कहा जा रहा है फिल्म को अगले साल क्रिसमस के मौके पर रिलीज करने की तैयारी की जा रही है।

इस फिल्म में आने वाले हैं नजर

सलमान खान जल्द ही ‘Tiger 3’ में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में सलमान खान और कैटरीना कैफे एक बार फिर स्क्रीन शेयर करते हुए दिखाई देने वाले हैं। ये फिल्म आने वाली 10 नवंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। सलमान और कैटरीना कैफ को एक बार फिर एक साथ देखने के लिए फैंस बेसब्री से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं।

Latest

Don't miss

Gadar 2 Day 43 Box Office Collection: ‘गदर 2’ का के ‘तारा सिंह’ की धीमी पड़ी रफ्तार, 43 वें दिन किया सिर्फ इतना कलेक्शन

Gadar 2 Day 43 Box Office Collection: सनी देओल (Sunny Deol) और अमीषा पटेल (Ameesha Patel) स्टारर फिल्म गदर 2 को फैंस की ओर...

Tanuja Birthday: धर्मेंद्र ने जब नशे में कर दी ऐसी हरकत, तनुजा ने जड़ दिया थप्पड़

Tanuja Birthday: 70 के दशक की फेमस अदाकारा और काजोल (Kajol) की मां तनुजा (Tanuja) का आज जन्मदिन है। एक्ट्रेस का जन्म 23 सितंबर...

Prem Chopra  Birthday: बनना चाहते थे हीरो, बन गए विलेन जिसके खौफ से पति छिपा लेते थे अपनी बीवियां

Prem Chopra  Birthday: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर प्रेम चोपड़ा (Prem Chopra) इंडस्ट्री का वो नाम है जिनके नाम से लोग अपनी बीवीयों को छिपा...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here