Salman Khan Mobbed By Fans: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान एक बार फिर से सुर्खियो में छाए हुए हैं. दरअसल, सलमान खान बीती रात ठाणे के दादोजी कोंडदेव स्टेडियम में आयोजित राष्ट्रपति कप 2026 प्रोग्राम में शामिल हुए थे. इस प्रोग्राम में सलमान खान ने महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे के साथ शिरकत की. इस दौरान सलमान खान सुरक्षाकर्मियों के काफिले के साथ दिखाई दिए. लेकिन इसके बाद भी फैंस की भीड़ ने उन्हें चारों तरफ से घेर लिया. इतना ही सलमान खान से मिलने के लिए फैंस ने पूरी सड़क जाम कर दी. इस घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. चलिए आपको ये पूरा माजरा समझाते हैं.

सलमान खान को फैंस की भीड़ ने घेरा

सलमान खान मंगलवार को राष्ट्रपति कप 2026 कार्यक्रम में डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे के साथ शामिल हुए. अब सोशल मीडिया पर इस कार्यक्रम की कई वीडियो वायरल हो रही हैं. इसी तरह एक वीडियो में सलमान के स्टेज से उतरते ही फैंस की भारी भीड़ उन्हें घेरते नजर आ रही है. इस दौरान फैंस सलमान के करीब आने और उनकी तस्वीरें लेने की कोशिश करते दिखाई दिए हैं.

---विज्ञापन---

शांत और मुस्कुराते दिखे सलमान

हालांकि, वीडियो में वर्दीधारी लोग प्रोटेक्ट करते दिखाई दे रहे हैं, लेकिन सुरक्षाकर्मियों की मौजूदगी के बावजूद लोगों की भीड़ को काबू कर पाना मुश्किल हो रहा था. वीडियो में सलमान के बॉडीगार्ड भीड़ को सलमान से दूर रखने के लिए लोगों को धक्का मारते आ रहे हैं. दिलचस्प बात यह है कि इस अफरा-तफरी के बीच भी सलमान शांत और मुस्कुराते हुए नजर आए. एक अन्य वीडियो में सलमान के स्टेज से उतरने के बाद, सभी लोग धक्का-मुक्की करते स्टेज पर चढ़ गए.

---विज्ञापन---

फैंस ने जाम की सड़क

वहीं, एक दूसरी वीडियो में सलमान खान को पुलिस कारों के काफिले के साथ लोगों की भीड़ के बीच से रास्ता बनाकर निकलते हुए भी दिखाया गया है. इस दौरान सलमान खान कार की फ्रंट सीट पर बैठे थे और सड़क पर फैंस की भीड़ चक्का जाम कर रखा था. यहां भी कुछ फैंस सलमान की कार के करीब आ रहे थे, जिन्हें सुरक्षाकर्मी धक्का दे देकर भगा रहे थे. इस दौरान सुरक्षा दल को सलमान खान की कार से लोगों को दूर रखने में काफी मशक्कत करनी पड़ी.