Salman Khan Heartbroken Post on Kuku Kohli Death: बॉलीवुड के फेमस फिल्ममेकर कुकू कोहली के निधन को लेकर पूरे फिल्म जगत में शोक का माहौल है. कुकू कोहली का 25 अगस्त को कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया था. बीते दिन मुंबई के ओशिवारा श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया. जिसमें इंडस्ट्री के कई फिल्मी सितारे अंतिम विदाई देने पहुंचे. वहीं, कुकू कोहली के अंतिम संस्कार के बाद एक्टर सलमान खान का दर्द छलक कर बाहर आया. उन्होंने कुकू कोहली की पत्नी और दिग्गज अभिनेत्री अरुणा ईरानी के लिए भगवान से हिम्मत मांगी है. चलिए जानते हैं कि उन्होंने क्या कुछ कहा है.

छलका सलमान खान का दर्द

कुकू कोहली के अंतिम संस्कार के बाद सलमान खान ने अपने X पर एक पोस्ट शेयर किया है. जिसमें उन्होंने बहुत कम शब्दों में अपने दिल का हाल बयां किया और अरुणा ईरानी के लिए संवेदनाएं व्यक्त की. सलमान ने अपनी पोस्ट में लिखा, 'रेस्ट इन पीस कुकी जी, अरुणा जी, मेरी संवेदनाएं आपके साथ हैं. भगवान आपको शक्ति दे.' बता दें कि सलमान खान का यह पोस्ट देखते ही देखते वायरल हो गया. सलमान खान का कुकू कोहली और अरुणा ईरानी के साथ काफी स्ट्रॉन्ग बॉन्ड हैं.

---विज्ञापन---

सलमान खान का रिश्ता

सलामन खान ने फिल्म 'हम तुम्हारे हैं सनम' और 'सपने साजन के' जैसी फिल्मों में अरुणा ईरानी के साथ काम किया था. इसके अलावा, सलमान खान की सुपरहिट फिल्म 'एक था टाइगर' और 'बजरंगी भाईजान' में कुकू कोहली की बेटी करिश्मा कोहली ने डायरेक्टर कबीर खान को असिस्ट किया था. इसी वजह से सलमान का अरुणा ईरानी और कुकू कोहली के साथ इतना स्ट्रॉन्ग बॉन्ड हैं.

अंतिम संस्कार में सितारों का जमावड़ा

बता दें कि 26 अगस्त को कुकू कोहली का मुंबई के ओशिवारा श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया. उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए डायरेक्टर रोहित शेट्टी से लेकर कटरीना कैफ, विक्की कौशल, राजपाल यादव, रजा मुराद, शर्वरी वाघ, टीकू तलसानिया, रजत बेदी और गजेंद्र चौहान तक अंतिम संस्कार पहुंचे. कुकू कोहली ने अपनी आखिरी सांसे मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में ली थी.

---विज्ञापन---