बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान एक बार फिर सुर्खियों में हैं. एक्टर टाइगर श्रॉफ पर गोलीबारी की घटना के बाद सलमान की सुरक्षा को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं. इसी बीच खबरें सामने आई थीं कि सलमान खान काम से ब्रेक ले सकते हैं. हालांकि, अब 'भाईजान' मुंबई के एक प्राइवेट एयरपोर्ट पर नजर आए हैं. उनके साथ कड़ी सुरक्षा भी दिखाई दी. ऐसे में सलमान की यह झलक उन खबरों के बीच काफी चर्चा में है, जिनमें उनके काम से दूरी बनाने के दावे किए जा रहे थे.

टाइगर पर हमले के बाद पहली बार दिखे सलमान

दरअसल, 18 अक्टूबर की शाम मुंबई में टाइगर श्रॉफ की कार पर अंधाधुंध फायरिंग हुई थी. बताया गया कि टाइगर फुटबॉल खेलकर अपने घर लौट रहे थे, तभी उनकी कार को निशाना बनाया गया. इस घटना में टाइगर को कोई चोट नहीं आई, लेकिन उनके ड्राइवर और एक अन्य शख्स के घायल होने की खबर सामने आई थी. जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है.

'भाईजान' एयरपोर्ट पर आए नजर

इस घटना के बाद सलमान खान की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ गई. दरअसल, सलमान का नाम पहले भी बिश्नोई गैंग की धमकियों से जुड़ता रहा है. ऐसे में टाइगर पर हमले के बाद उनकी सुरक्षा को लेकर चर्चाएं होना लाजिमी था. अब एक्टर को एयरपोर्ट पर कड़ी सुरक्षा के बीच देखकर हर किसी की नजर उन पर टिक गईं.

टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद पहली बार बाहर दिखे सलमान खान

सलमान को मिली जान से मारने की धमकी!

टाइगर श्रॉफ पर हमले के मामले के बीच सलमान खान को लेकर एक और चौंकाने वाली जानकारी सामने आई. रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमले से जुड़े अनिल पंडित ने एक ऑडियो में सलमान को जान से मारने की धमकी दी. ऑडियो में कथित तौर पर कहा गया कि जो भी सलमान के साथ काम करेगा, उसे निशाना बनाया जाएगा. साथ ही अभिनेता और उनके परिवार को भी धमकी दी गई.

सलमान की सुरक्षा को लेकर उठे सवाल

इस घटना के बाद सलमान की सुरक्षा और उनके कामकाज को लेकर सवाल उठने लगे. हालांकि, अभिनेता की ओर से इस पूरे मामले पर कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है.

क्या सलमान खान ने काम से लिया ब्रेक?

सलमान खान इन दिनों अपनी अगली फिल्म 'मॉन्स्टर' को लेकर भी चर्चा में हैं. वामशी पैद्दिपल्ली के निर्देशन में बन रही इस फिल्म के निर्माता दिल राजू हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म में जैकी श्रॉफ भी नजर आ सकते हैं. फिल्म को अगले साल ईद के मौकते पर रिलीज करने की तैयारी है.

क्या होगा सलमान खान का अगला कदम?

वहीं, सलमान ने हाल ही में 'बिग बॉस' में बताया था कि वो इस हफ्ते वीकेंड का वार होस्ट नहीं करेंगे. इसके पीछे की वजह उन्होंने उनके पहले से तय कमिटमेंट्स बताए थे. अब एयरपोर्ट पर उनकी मौजूदगी के बाद काम से ब्रेक लेने की खबरों पर सवाल उठ रहे हैं. हालांकि, सलमान खान एयरपोर्ट से कहां के लिए रवाना हुए हैं, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है. फिलहाल, फैंस को एक्टर के अगले कदम का इंतजार है.