Salman Khan Ex-girlfriend Somy Ali Shocking Reveal: अमेरिका से आकर बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस सोमी अली एक बार फिर से सुर्खियों में हैं. इस बार भी सोमी अली सलमाल खान के साथ अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में हैं. दरअसल, हाल ही में सोमी अली ने सलमान खान को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है. जिसमें उन्होंने सलमान और संगीता बिजलानी के रिश्ते पर एक बड़ा बयान दिया और अपनी एक बड़ी गलती को स्वीकार कर लिया.

सलमान और संगीता का ब्रेकअप

हाल ही में सोमी अली विक्की लालवानी को दिए इंटरव्यू में सालों बाद सलमान खान के साथ अपने पुराने रिश्ते के बारे में खुलकर बात की. सोमी अली ने बताया कि उनकी वजह से ही सलमान और संगीता बिजलानी का रिश्ता टूटा था. सोमी ने कहा- 'मैं विंध्याचल में रहती थी… सलमान और मैं सुबह नाश्ता कर रहे थे. तब संगीता वहां आ गई. उन्होंने हम लोगों को साथ देखा और सलमान को सीधा अल्टीमेटम दे दिया और कहा कि या तो इसको चुनो या मुझे चुनो. इसके बाद सलमान ने जो फैसला लेना था, वो लिया.' सोमी ने कहा, ये उनका हक था. इसके बाद सलमान और संगीता का ब्रेकअप हो गया. फिर संगीता की शादी हो गई.'

---विज्ञापन---

मुझें कोई गिल्ट महसूस नहीं…

जब सोमी से पूछा गया कि क्या उन्हें उस समय सलमान और संगीता का रिश्ते तोड़ने पर गिल्ट महसूस हुआ था. इसके जवाब में सोमी ने कहा, 'नहीं, मुझे समझ ही नहीं आ रहा था कि मैं क्या कर रही हूं. आप सोचिए, कितनी लड़कियां होंगी जो सलमान खान पे मरती होंगी और कितनी लड़कियां अमेरिका से इंडिया आती हैं उनके साथ रहने के लिए? मैंने तो ऐसा किसी के साथ होते हुए नहीं सुना. लेकिन आज मैं मानता हूं कि मैंने गलत किया. मैं सचमुच एक रिश्ता तोड़ रही थी, एक शादी तोड़ रही थी.'

---विज्ञापन---

मैं 16 साल की थी, मुझे अकाल…

इसके बाद सोमी ने आगे कहा, 'ताली दो हाथ से बजती है. हम हमेशा औरत को ही क्यों दोष देते हैं? आदमी का भी उतना ही हाथ होता है. मैं ये नहीं कह रही कि औरत हमेशा सही होती है, लेकिन सिर्फ उसको दोष देना गलत है. उस वक्त मैं 16 साल की थी, मुझे अक्कल नहीं थी. लेकिन सलमान 27 साल के थे. उनको तो अकल थी. मैं ये सोच रही थी कि भगवान मेरे साथ है और मेरा सपना सच हो रहा है. मैं बहुत नादान थी, मैं 9वीं कक्षा छोड़ने वाली थी, मुझे इतनी समझ नहीं थी कि मैं क्या कर रही हूं.'