Friday, 18 October, 2024

---विज्ञापन---

भाईजान ने नई भाभी संग खूब लगाए ठुमके, वीडियो देख यूजर बोले- सलमान खान को….

Salman Khan Dance On Arbaaz-Shura Wedding: बॉलीवुड एक्टर और सलमान खान के भाईजान अरबाज खान (Arbaaz Khan) ने बीते दिन यानि 24 दिसंबर को शूरा संग शादी रचा ली है। अरबाज और शूरा ने बहन अर्पिता खान के घर में निकाह किया, जिसमें कई लोग शामिल हुए। सलमान खान से लेकर बेटा अरहान ने भी […]

Salman Khan Dance On Arbaaz-Shura Wedding
Image Credit : E-24

Salman Khan Dance On Arbaaz-Shura Wedding: बॉलीवुड एक्टर और सलमान खान के भाईजान अरबाज खान (Arbaaz Khan) ने बीते दिन यानि 24 दिसंबर को शूरा संग शादी रचा ली है। अरबाज और शूरा ने बहन अर्पिता खान के घर में निकाह किया, जिसमें कई लोग शामिल हुए। सलमान खान से लेकर बेटा अरहान ने भी इस शादी की रौनक बढ़ाई। वहीं अब शादी की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। उन्हीं में से एक वीडियो ऐसा है, जिसमें भाईजान अपनी नई भाभी शूरा के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं। आप भी देखिए वीडियो…

यह भी पढ़ें : ‘डंकी’ और ‘सालार’ में से कौन बेस्ट, जब सोशल मीडिया पर किया सवाल, तो यूजर ने दिए ऐसे जवाब

खूब सजी महफिल (Salman Khan Dance On Arbaaz-Shura Wedding)

इस समय बी-टाउन में अरबाज और शूरा के ही चर्चे हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी फैंस इस जोड़ी पर अपना खूब प्यार लुटा रहे हैं। वहीं अरबाज के इस फंक्शन में सलमान खान भी काफी खुश नजर आ रहे हैं। उनका डांस का वीडियो भी सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। वीडियो में सलमान खान अपनी नई भाभी शूरा के साथ ठुमके लगाते दिख रहे हैं। साथ ही अरबाज के बेटे अरहान खान भी सलमान खान के साथ ‘तेरे मस्त मस्त दो नैन’ गाने पर डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। अब सलमान खान की वीडियो पर यूजर लगातार कमैंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ‘क्या किसी ने मेकिंग में अगले सलमान खान को नोटिस किया?’ इसी तरह बाकी यूजर्स भी वीडियो परप्रतिक्रिया दे रहे हैं।

पापा की शादी में खूब जचे अरहान

बात करें शादी में सलमान खान के ऑउटफिट की तो एक्टर पठानी सूट में नजर आए थे। वहीं अरहान खान भी पापा की शादी में काफी जच रहे थे। इस वीडियो में सलमान और अरहान शूरा के साथ डांस कर रहे हैं। साथ ही अरहान की एक फोटो भी सामने आई है, जिसमे अरहान अपने पापा और नई अम्मी शूरा के साथ नजर आ रहे हैं।

First published on: Dec 25, 2023 11:40 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.