पटौदी खानदान के नवाब सैफ अली खान बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर हैं, उनकी बहन सोहा अली खान भी इंडस्ट्री में अच्छी पहचान रखती हैं, लेकिन एक्टर की दूसरी बहन सबा पटौदी चमक-दमक की दुनिया से दूरी बनाए हुए हैं, लेकिन वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं, पेशे से ज्वेलरी डिजाइनर और टेरो रीडर हैं, जिन्होंने अपने जीवन से जुड़े एक ऐसे किस्से को शेयर किया जिसने हर किसी को हैरान कर दिया, क्योंकि 27 की उम्र में उन्हें ब्रेन ट्यूमर डायगनोज हुआ था, जिसकी सच्चाई को एक्सेप्टट करना उनके लिए काफी मुश्किल था.
27 साल की उम्र में हुआ ब्रेन ट्यूमर
अपनी जिंदगी के मुश्किल दौर को याद करते हुए सबा ने एक ऐसा खुलासा किया, जो चौंकाने वाला है. सबा ने बताया कि उन्हें महज 27 साल की उम्र में ब्रेन ट्यूमर हो गया था. उस वक्त उनके साथ कुछ ऐसा हुआ था, जिसकी उन्होंने कभी कल्पना भी नहीं की थी.
सोहा अली खान से बातचीत में खुलासा
सबा पटौदी ने अपनी बहन सोहा अली खान के साथ बातचीत में इस मुश्किल दौर को याद किया. उन्होंने बताया कि उन्हें पहले से कोई ऐसी परेशानी नहीं थी, जिससे उन्हें किसी गंभीर बीमारी का अंदेशा होता. सब कुछ सामान्य चल रहा था, लेकिन अचानक एक दिन उनकी तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गईं. इसके बाद उन्हें मेडिकल जांच से गुजरना पड़ा, जिसमें उनकी बीमारी का पता चला.
अचानक बेहोश हो गईं थीं सबा
सबा के मुताबिक, उस दिन वह बाहर गई थीं. तभी उन्हें लगा कि उनके पेट में कुछ गड़बड़ है. उनका पेट पहले से ही थोड़ा संवेदनशील रहा है. इसलिए उन्हें लगा कि शायद कुछ ऐसा खा या पी लिया होगा, जिसकी वजह से उन्हें परेशानी हो रही है, लेकिन कुछ ही देर में वह अचानक बेहोश हो गईं.
MRI रिपोर्ट देखकर चौंक गए डॉक्टर
सबा ने बताया कि बेहोश होने के बाद उन्हें पूरी तरह सामान्य होने में करीब 20 से 25 मिनट लग गए. इसके बाद उन्होंने MRI कराया. जांच की रिपोर्ट सामने आने पर उन्हें अपनी बीमारी के बारे में पता चला. शुरुआत में डॉक्टरों को कोलॉइड सिस्ट होने का शक था, लेकिन आगे की जांच में पता चला कि उन्हें बेनाइन ट्यूमर है. इसका मतलब ऐसा ट्यूमर, जो कैंसर नहीं होता.
सबा के लिए आसान नहीं थी ये बीमारी
सबा के लिए इतनी कम उम्र में इस तरह की गंभीर स्थिति का सामना करना आसान नहीं था. उन्होंने बताया कि 27 साल की उम्र में उनके साथ ऐसा होगा, इसकी उन्होंने कभी उम्मीद नहीं की थी. यह सब बिना किसी चेतावनी के अचानक हुआ था.
ब्रेन सर्जरी की बात सुनकर टूट गई थीं सबा
सबा पटौदी ने बताया कि जब उन्हें ब्रेन सर्जरी कराने की बात पता चली. तो उनके लिए इस सच्चाई को स्वीकार करना बेहद मुश्किल था. उन्हें ऐसा महसूस हुआ, जैसे उनकी जिंदगी अचानक थम गई हो. उस वक्त उनके लिए कुछ भी पहले जैसा सामान्य नहीं रह गया था.
काफी भावुक हो गईं थीं सबा
सबा ने यह भी बताया कि इस मुश्किल दौर में वह काफी भावुक हो गई थीं. कई बार उन्हें अचानक रोना आ जाता था और वह अपनी भावनाओं पर काबू नहीं कर पाती थीं. इतनी कम उम्र में बीमारी और सर्जरी की चिंता ने उन्हें मेंटली बहुत परेशान किया.
जिंदगी में मुश्किलें कभी भी दे सकतीं हैं दस्तक
सबा की इस आपबीती से साफ है कि जिंदगी में मुश्किलें कभी भी दस्तक दे सकती हैं. उनकी कहानी इस बात की याद दिलाती है कि अचानक बेहोशी जैसी परेशानी को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए और ऐसी स्थिति में तुरंत मेडिकल मदद लेनी चाहिए.