बॉलीवुड के नवाब सैफ अली खान अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में रहते हैं. सैफ उन सितारों में शामिल हैं, जो अपनी पर्सनल लाइफ को काफी हद तक निजी रखना पसंद करते हैं, लेकिन अब ऐसा लगता है कि एक्टर ने सोशल मीडिया की दुनिया में कदम रख लिया है. खबरों के मुताबिक, सैफ अली खान इंस्टाग्राम पर आ गए हैं. खास बात यह है कि उनके अकाउंट पर फिलहाल सिर्फ एक ही शख्स नजर आ रहा है, जिसे वह फॉलो कर रहे हैं. यह कोई और नहीं, बल्कि उनकी पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान हैं. सैफ की इस सोशल मीडिया एंट्री ने फैंस के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है.

सैफ ने किया सिर्फ करीना को फॉलो

सैफ अली खान की इंस्टाग्राम पर एंट्री की खबर सामने आते ही फैंस की नजर उनके अकाउंट पर टिक गई. सबसे ज्यादा चर्चा इस बात की हो रही है कि एक्टर ने फिलहाल सिर्फ करीना कपूर खान को फॉलो किया है. सैफ का यह अंदाज फैंस को काफी दिलचस्प लग रहा है. सोशल मीडिया पर लोग उनके इस कदम को लेकर अपना रिएक्शन दे रहे हैं.

---विज्ञापन---

फैंस ने अपनी पोस्ट में किया किसका जिक्र?

बताया जा रहा है कि सैफ ने अपनी पहली पोस्ट में 'पटौदी लाइब्रेरी' का जिक्र किया है. इसके साथ उन्होंने कैप्शन लिखा, 'पटौदी लाइब्रेरी… किताबों को उनके कवर से परखना.' उनकी इस पोस्ट ने लोगों का ध्यान खींचा है. पोस्ट के सामने आते ही फैंस यह जानने के लिए उत्सुक हो गए कि क्या अब सैफ भी सोशल मीडिया पर अपनी जिंदगी से जुड़े अपडेट शेयर करेंगे.

सैफ अली खान का इंस्टाग्राम पर डेब्यू

फैंस ने किया सैफ का स्वागत

सैफ अली खान की इंस्टाग्राम पर मौजूदगी को लेकर फैंस काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने उनका स्वागत किया. किसी ने उन्हें इंस्टाग्राम पर आने के लिए बधाई दी, तो किसी ने मजेदार अंदाज में उनकी उम्र और सोशल मीडिया एंट्री को लेकर कमेंट किया.

---विज्ञापन---

सैफ अबतक सोशल मीडिया से बनाए थे दूरी

सैफ अब तक सोशल मीडिया से दूरी बनाए रखने के लिए जाने जाते रहे हैं. ऐसे में उनका इंस्टाग्राम पर आना फैंस के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं है. हालांकि, यह देखना दिलचस्प होगा कि वह आगे भी इस प्लेटफॉर्म पर एक्टिव रहते हैं या फिर अपनी मौजूदगी को सीमित रखते हैं.

करीना ने 2020 में किया था इंस्टाग्राम डेब्यू

सैफ की इस एंट्री ने करीना कपूर खान के इंस्टाग्राम डेब्यू की याद भी दिला दी है. करीना ने मार्च 2020 में इंस्टाग्राम पर कदम रखा था. शुरुआत में वह सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं थीं, लेकिन धीरे-धीरे उन्होंने अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ की झलकियां शेयर करना शुरू कर दिया.

---विज्ञापन---

फैंस की बढ़ी एक्साइटमेंट

आज करीना के इंस्टाग्राम पर उनकी फिल्मों, परिवार, सैफ और बच्चों तैमूर और जेह से जुड़ी कई तस्वीरें देखने को मिलती हैं. अब फैंस को उम्मीद है कि सैफ भी अपनी जिंदगी से जुड़े कुछ खास पल उनके साथ शेयर करेंगे.