Saif Ali Khan on Son Taimur and Jeh: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्मों की शूटिंग में बिजी हैं. इसी बीच उनके वैकेशन की तस्वीरें भी सोशल मीडिया खूब वायरल हुईं. इस बार एक्टर अपने बयान की वजह से खबरों का केंद्र बन गए हैं. दरअसल, सैफ अली खान ने हाल ही में बताया कि उनके बेटे तैमूर अली खान और जेह दुनिया भर के अलग-अलग देशों के बीच हो रहे युद्धों को लेकर डर में हैं. इसके साथ ही सैफ ने ये भी बताया कि उनके दोनों बेटे इन युद्धों को लेकर उनसे किस तरह के सवाल करते हैं. चलिए जानते हैं उन्होंने अपने बेटे बारे में क्या कुछ बताया है.
मेरे बच्चे डरे हुए हैं…
सैफ अली खान हाल ही में भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर एनडीटीवी के 'जय जवान' तहत जम्मू-कश्मीर के उरी पहुंचे. जहां उन्होंने भारतीय जवान के साथ समय बिताया. इस दौरान, सैफ ने बताया कि उनके बेटे तैमूर अली खान और जेह अली खान दुनिया भर में चल रहे युद्धों और अपनी सुरक्षा को लेकर सवाल पूछते हैं. सशस्त्र बलों से बात करते हुए सैफ ने कहा, 'मेरे बच्चे मुझसे दुनिया में चल रहे कई युद्धों के बारे में पूछते हैं. वो भी डरे हुए हैं. वो पूछते हैं, 'हमारी रक्षा कौन कर रहा है? आगे क्या होगा? क्या हालात और बिगड़ेंगे?' मैं उन्हें बताता हूं, 'भारतीय सेना हमारी रक्षा कर रही है.' वो आपको सलाम भी कर रहे हैं. हम सभी को बहुत गर्व है.
कश्मीर बहुत खूबसूरत है पर…
सैफ ने कश्मीर के बारे में बात करते हुए कहा, 'यह (कश्मीर) हमारे देश के सबसे खूबसूरत इलाकों में से एक है और थोड़ा सेंसटिव भी है. यह पूरी तरह से टूरिज्म के लिए खुला नहीं है. एक तरह से यह थोड़ा दुखद है. काश, पूरे देश के लोग इस एरिया में थोड़ी अधिक स्वतंत्रता और आराम से आ पाते. सैफ अली खान जल्द ही अक्षय कुमार के साथ प्रियदर्शन की फिल्म 'हैवान' में नजर आने वाले हैं. यह फिल्म 11 सितंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.