Singer Asha Bhosle Passes Away: भारतीय हिंदी सिनेमा की दिग्गज सिंगर आशा भोसले अब हमारे बीच नहीं रहीं. उनका आज, यानी 12 अप्रैल 2026, को निधन हो गया है. भारतीय सिनेमा की महान गायिकाओं में गिनी जाने वाली आशा भोसले ने 92वें साल की उम्र में अपनी आखिरी सांस ली. आशा भोसले के निधन की जानकारी उनके बेटे आनंद भोसले ने दी है. मालूम हो कि बीती रात खराब तबीयत के चलते ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिसके बाद से पूरे देश में लोग सिंगर की तबीयत को लेकर काफी परेशान थे. खुद भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उनकी सेहत को लेकर चिंता जाहिर की थी.

बेटे ने दी सिंगर आशा भोसले के निधन की जानकारी

ब्रीच कैंडी अस्पताल के बाहर सिंगर आशा भोसले के बेटे आनंद भोसले ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि उनकी मां और मशहूर सिंगर आशा भोसले का निधन हो गया है. आनंद भोसले ने कहा, 'उनका (मां आशा भोसले) आज निधन हो गया. जो लोग उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि देना चाहते हैं, वे कल सुबह 11 बजे उनके घर पर आ सकते हैं. अंतिम संस्कार कल शाम 4 बजे शिवाजी पार्क में किया जाएगा.'

---विज्ञापन---

आशा भोसले की तबीयत

बता दें कि सिंगर आशा भोसले को शनिवार, 11 अप्रैल की रात दिल और सांस लेने की परेशानी के कारण उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. खबरों के अनुसार, सिंगर आशा भोसले की तबीयत पिछले कुछ महीनों से खराब चल रही थी. बीती रात भी उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया था, जहां उन्हें तुरंत आईसीयू में भर्ती करवाया गया था.

---विज्ञापन---

आशा भोसले का करियर

आशा भोसले का हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी बड़ी बहन लता मंगेशकर के बाद दूसरे स्थान पर थीं. उन्होंने महज 9 साल की उम्र में प्रोफेशनली फिल्मों के लिए गाना गाना शुरू कर दिया था. उन्होंने 1943 में अपना पहला फिल्मी गाना रिकॉर्ड किया था. वहीं, 50 के दशक तक वह बॉलीवुड की एक जानी-मानी सिंगर बन चुकी थीं.