Ravi Kishan On Dhurandhar 2: आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर 2' (Dhurandhar 2) बॉक्स ऑफिस पर न केवल करोड़ों की कमाई कर रही है, बल्कि विवादों और चर्चाओं के केंद्र में भी बनी हुई है. फिल्म को लेकर चल रही 'प्रोपेगेंडा' वाली बहस के बीच, भोजपुरी और बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता रवि किशन ने आलोचकों को करारा जवाब दिया है. 'मामला लीगल है 2' एक्टर ने फिल्म को मात्र मनोरंजन नहीं, बल्कि समाज का 'आईना' बताया है. आदित्य धर के निर्देशन और रणवीर सिंह के अभिनय की जमकर सराहना करते हुए उन्होंने आलोचकों को आड़े हाथों लिया. रवि किशन का मानना है कि जो लोग इस फिल्म को प्रोपेगेंडा बता रहे हैं, वे दरअसल अपनी असफलताओं को छिपाने के लिए दूसरों की मेहनत को बदनाम कर रहे हैं.
फिल्म नहीं, समाज का आईना है
रवि किशन के अनुसार, 'धुरंधर 2' सिर्फ एक कहानी नहीं है, बल्कि यह एक सच्चाई है जिसे बड़े पर्दे पर बहुत खूबसूरती से उतारा गया है. उन्होंने कहा, "यह न्यू-एज सिनेमा के लिए आंखें खोलने वाली फिल्म है, जो अतीत की उन घटनाओं को सामने लाती है जिन्हें लोग शायद भूल चुके थे."
---विज्ञापन---
प्रोपेगेंडा के आरोपों पर कड़ा रुख
फिल्म को प्रोपेगेंडा बताए जाने पर रवि किशन बेहद नाराज दिखे. उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह दुर्भाग्यपूर्ण है. एक कश्मीरी पंडित (आदित्य धर) ने अपना दर्द और देशभक्ति दिखाई है, जिसे प्रोपेगेंडा कहना उन लोगों की संकीर्ण मानसिकता को दर्शाता है.
---विज्ञापन---
पाकिस्तान में भी 'धुरंधर 2' का क्रेज
रवि किशन ने एक चौंकाने वाला दावा करते हुए कहा कि 'धुरंधर 2' का असर अंतरराष्ट्रीय सीमाओं के पार भी है. उन्होंने बताया कि पाकिस्तान में इस फिल्म पर प्रतिबंध होने के बावजूद, वहां के लोग पायरेटेड वर्जन के जरिए इसे देख रहे हैं और अपने इंटरव्यूज में फिल्म की चर्चा कर रहे हैं.
आलोचकों को रवि की नसीहत
आलोचकों पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा, "अगर आप कमजोर हैं, तो किसी और की सफलता को नीचा दिखाने की कोशिश न करें. अपनी कमियों को पहचानें और कुछ नया रचने की हिम्मत जुटाएं." उन्होंने इसे एक नई 'क्रांति' करार दिया.
रणवीर सिंह और टीम के प्रति सम्मान
रवि किशन ने इस बात पर जोर दिया कि रणवीर सिंह और फिल्म की पूरी टीम ने इस प्रोजेक्ट में अपनी 'जान' फूंक दी है. उन्होंने फिल्म की एडिटिंग, बैकग्राउंड स्कोर और अभिनय को ऊर्जा और जुनून से भरा हुआ बताया.