Raveena Tandon Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक कुत्ता उनकी ड्रेस पकड़ता नजर आ रहा है. इस वीडियो को देखकर कई लोगों को लगा कि कुत्ते ने रवीना पर हमला कर दिया या उन्हें काट लिया है. खबर वायरल होते ही फैंस को एक्ट्रेस की चिंता सताने लगी. हालांकि, अब रवीना टंडन ने खुद इस पूरे मामले की सच्चाई बता दी है.
स्क्रीनिंग के दौरान हादसा!
दरअसल, रवीना टंडन हाल ही में पंकज त्रिपाठी की फिल्म 'ओह माय डॉग' की स्क्रीनिंग में पहुंची थीं. इस दौरान उन्होंने रेड कार्पेट पर एक डॉग के साथ जमकर मस्ती की और उसके साथ तस्वीरें भी क्लिक कराईं. रवीना उस कुत्ते को प्यार से सहलाती हुई नजर आईं. सब कुछ बिल्कुल सामान्य चल रहा था, लेकिन तभी कुछ ऐसा हुआ जिसने वहां मौजूद लोगों और सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया.
रवीना की ड्रेस पकड़कर खींचने लगा कुत्ता
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि रवीना फोटोग्राफर्स के सामने अकेले पोज दे रही थीं. तभी उनके पास मौजूद कुत्ता उनकी येलो कलर की ड्रेस की लटकती हुई आस्तीन और धागे को मुंह से पकड़ लेता है. इस दौरान कुत्ता भौंकता भी दिखाई देता है. वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया पर कई लोगों ने दावा करना शुरू कर दिया कि कुत्ते ने रवीना को काट लिया है.
वीडियो में कैसी दिखीं एक्ट्रेस?
हालांकि, वीडियो में रवीना काफी शांत नजर आती हैं. उन्होंने न तो घबराहट दिखाई और न ही कुत्ते को झटके से हटाने की कोशिश की. वहां मौजूद डॉग हैंडलर्स ने तुरंत स्थिति को संभाला. इसके बाद रवीना ने एक बार फिर उस कुत्ते को प्यार से सहलाया.
रवीना ने बताया क्या हुआ था
वायरल वीडियो के बाद जब रवीना से इस घटना के बारे में पूछा गया तो उन्होंने साफ कर दिया कि कुत्ते ने उन्हें न तो काटा था और न ही उन पर हमला किया था. एक्ट्रेस ने बताया कि उसी समय एक दूसरा कुत्ता रेड कार्पेट की तरफ आ रहा था. उसे देखकर यह डॉग काफी एक्साइटेड हो गया और इसी उत्साह में उसने रवीना की ड्रेस पकड़ ली.
रवीना टंडन ने बताई सच्चाई
यानी सोशल मीडिया पर जिस घटना को लेकर इतना हंगामा मचा, वह असल में हमला नहीं बल्कि कुत्ते का एक्साइटमेंट था. रवीना पूरी घटना के दौरान काफी सहज नजर आईं.
जानवरों से खास लगाव रखती हैं रवीना
रवीना टंडन का जानवरों के प्रति प्यार किसी से छिपा नहीं है. एक्ट्रेस अक्सर सोशल मीडिया पर जानवरों की मदद और उनके बचाव से जुड़ी बातें शेयर करती रहती हैं. कुछ समय पहले उन्होंने भारी बारिश के दौरान हाईवे पर फंसे एक कुत्ते को बचाने और उसे सुरक्षित एनिमल वेलफेयर संगठन तक पहुंचाने की कहानी भी शेयर की थी.
फैंस ने ली राहत की सांस
ऐसे में रवीना के वायरल वीडियो ने जहां कुछ देर के लिए फैंस को परेशान कर दिया, वहीं एक्ट्रेस ने साफ कहा कि उन्हें कोई चोट नहीं लगी और कुत्ते ने उन्हें काटा भी नहीं था.