Rashmika Mandanna Audio Leak: फरवरी 2026 में विजय देवरकोंडा के साथ शादी के बंधन में बंधने के कुछ ही दिनों बाद, रश्मिका मंदाना एक नए डिजिटल विवाद में फंस गई हैं. सोशल मीडिया पर उनकी मां सुमन मंदाना की एक पुरानी ऑडियो क्लिप वायरल की जा रही है, जिसमें रक्षित शेट्टी के साथ उनकी पुरानी सगाई और कथित हैरेसमेंट का जिक्र है. रश्मिका ने इस पर कड़ी आपत्ति जताते हुए इसे उनकी प्राइवेसी का उल्लंघन और उनके परिवार को निशाना बनाने की साजिश करार दिया है. एक्ट्रेस ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर एक लंबा पोस्ट साझा कर उन सभी इन्फ्लुएंसर और मीडिया हाउस को चेतावनी दी है जो इस कंटेंट को बढ़ावा दे रहे हैं. उन्होंने साफ कर दिया है कि पिछले आठ सालों से वे नफरत झेल रही हैं, लेकिन अब चुप्पी तोड़ने और कानूनी कार्रवाई करने का वक्त आ गया है.

24 घंटे का अल्टीमेटम

रश्मिका ने साफ लहजे में कहा है कि जो भी प्लेटफॉर्म या इन्फ्लुएंसर इस ऑडियो क्लिप को शेयर कर रहे हैं, वे इसे 24 घंटे के अंदर हटा लें. समय सीमा खत्म होने के बाद वे मानहानि और प्राइवेसी उल्लंघन का मुकदमा दर्ज कराएंगी.

---विज्ञापन---

आठ साल पुराना मामला

यह विवाद 2017-18 का है, जब फिल्म 'किरिक पार्टी' के सेट पर रश्मिका और रक्षित शेट्टी को प्यार हुआ और उनकी सगाई हुई थी. आपसी सहमति से सगाई टूटने के सालों बाद अब उनकी मां की एक प्राइवेट बातचीत को लीक कर नया विवाद खड़ा किया जा रहा है.

---विज्ञापन---

गलत संदर्भ में पेश करने का आरोप

रश्मिका का कहना है कि उनकी बातों और पारिवारिक चर्चाओं को संदर्भ से हटाकर (Out of Context) पेश किया जा रहा है ताकि ऑनलाइन नफरत और विवाद पैदा किया जा सके.

शांति की अपील

एक्ट्रेस ने दुख जताया कि जब वे अपनी नई जिंदगी की शुरुआत कर रही हैं और सकारात्मकता फैला रही हैं, तब कुछ लोग उनकी इज्जत और मानसिक शांति को ठेस पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं.

परिवार का बचाव

रश्मिका ने कहा कि अब तक वे खुद पर होने वाले हमलों को सह रही थीं, लेकिन जब उनके परिवार और उन लोगों को इसमें घसीटा जा रहा है जिनसे उनके अच्छे रिश्ते हैं, तो वे चुप नहीं बैठेंगी.