Rapper Badshah Instagram Post: बॉलीवुड के फेमस सिंगर और रैपर बादशाह एक बार फिर से सुर्खियों में छा गए हैं. दरअसल, इस समय बादशाह का एक इंस्टाग्राम पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस पोस्ट में बादशाह एक मिस्ट्री गर्ल के साथ बाहों में बाहें डालें दिखाई दे रहे हैं. इसके बाद से ही इंटरनेट पर बादशाह के पोस्ट में दिख रही इस मिस्ट्री गर्ल को लेकर अफवाहों और अटकलों की लाइन लग गई. हर तरफ सिर्फ बादशाह के इस पोस्ट और उसमें दिख रही लड़की की चर्चा हो रही है. चलिए बताते हैं कि आखिर ये पूरा मामला क्या है.
रैपर बादशाह ने थामा मिस्ट्री गर्ल का हाथ?
रैपर बादशाह ने मंगलवार को इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ नई तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें वो एक मिस्ट्री गर्ल के साथ दिखाई दे रहे हैं. इन तस्वीरों में बादशाह खेत में एक लड़की का हाथ पकड़े हुए हैं और कैमरे की तरफ देख रहे हैं, और लड़की कैमरे की तरफ पीठ करके खड़ी है. इस पोस्ट की किसी भी फोटो में उस लड़की का चेहरा दिखाई नहीं दे रहा है. इन तस्वीरों को शेयर करते हुए रैपर बादशाह ने एक खूबसूरत कैप्शन भी दिया, जिसमें उन्होंने लिखा, 'यूनिवर्स लोगों को आपकी लाइफ में लाने का एक अजीब सा तरीका जानता है.
वायरल हुआ हानिया आमिर का नाम
जैसे ही बादशाह ने इंस्टाग्राम पर ये तस्वीरें शेयर कीं, वैसे ही कुछ ही मिनटों में उनका पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा. इस पोस्ट के कमेंट सेक्शन में कई फैंस ने सवाल किया कि तस्वीर में उनके साथ ये मिस्ट्री गर्ल कौन हैं? वहीं, इस बीच कई लोगों ने अंदाजा लगाया कि ये मिस्ट्री गर्ल कोई और नहीं बल्कि पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर हैं. एक फैन ने कमेंट में लिखा, 'क्या यह हानिया आमिर हैं?' वहीं एक दूसरे फैन ने लिखा, 'लगता है यह हानिया ही हैं?' एक अन्य फैन ने लिखा, 'क्या यह कोई नया कोलैबोरेशन है?'