Ranveer Singh Thanks Ambani Family: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह इन दिनों फिल्म 'डॉन 3' के विवाद को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं. हाल ही में इस मामले में रणवीर सिंह के पापा जगजीत सिंह भवनानी की भी एंट्री हुई. लेकिन इस बार रणवीर अपने इस विवाद को लेकर नहीं बल्कि एक बयान की वजह से खबरों में आए हैं. दरअसल, रणवीर ने अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धुरंधर' को लेकर एक जरूरी बात शेयर की है. जहां बताया कि अंबानी परिवार ने फिल्म 'धुरंधर' और उन पर वक्त भरोसा किया था, जब रणवीर फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो रही थीं. इसके साथ ही रणवीर ने अंबानी परिवार को उनके करियर के मुश्किल दौर में उनका साथ देने लिए धन्यवाद भी किया. चलिए आपको बताते हैं कि रणवीर ने आखिर क्या कुछ कहा है.

अंबानी परिवार को रणवीर ने क्यों कहा थैंक्यू?

हाल ही में एक्टर रणवीर सिंह रिलायंस की एक डॉक्यूमेंट्री में नजर आए. जिसका एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें रणवीर सिंह ने अपने फ्लॉप फिल्मों के दौर में फिल्म 'धुरंधर' की फ्रेंचाइजी को सपोर्ट करने के लिए अंबानी परिवार का आभार व्यक्त किया है. वीडियो में रणवीर सिंह ने अंबानी परिवार को उनके प्रोडक्शन हाउस, जियो स्टूडियोज के जरिए 'धुरंधर' फ्रेंचाइजी पर विश्वास करने और उसका सपोर्ट करने के लिए धन्यवाद दे रहे हैं.

---विज्ञापन---

क्या बोले रणवीर सिंह?

वीडियो में रणवीर ने कहा, 'धुरंधर बनाना और उसे डायरेक्ट करना आसान नहीं था, कई तरह के चैलेंज थे. लेकिन हमने पूरे विश्वास के साथ इस फिल्म को आगे बढ़ाने का फैसला किया, यह जानते हुए कि अगर यह सफल होती है, तो हम एक नया मुकाम हासिल करेंगे. लेकिन यहां से मुझे भरपूर प्यार, सपोर्ट और हिम्मत मिली. यहां तक ​​कि उस समय भी जब मेरी फिल्में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रही थीं. करियर में उतार-चढ़ाव तो आते ही हैं, लेकिन इस तरह का सपोर्ट मिलना मेरे लिए बहुत मायने रखता है. यह किसी आशीर्वाद से कम नहीं है.'

कैसा था फिल्म 'धुरंधर' का प्रदर्शन?

मालूम हो कि रणवीर सिंह की एक्शन स्पाई थ्रिलर फिल्म 'धुरंधर' दो पार्ट्स में रिलीज हुई थी, जिसने दुनिया भर में कुल 3,000 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. आदित्य धर द्वारा लिखित और निर्देशित इस फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर. माधवन, सारा अर्जुन, राकेश बेदी, गौरव गेरा और दानिश पंडोर जैसे एक्टर भी अहम किरदार में थे. इस फिल्म को आदित्य धर, लोकेश धर और ज्योति देशपांडे ने जियो स्टूडियोज और बी62 स्टूडियोज के बैनर तले प्रोड्यूस किया गया है.

---विज्ञापन---