Bollywood Producer Takes Legal Action Against FWICE: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और फरहान अख्तर के बीच का 'डॉन 3' विवाद लगातार बढ़ता ही जा रहा है. फरहान अख्तर की फिल्म 'डॉन 3' से अचानक बाहर निकलने पर रणवीर सिंह पर फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) ने बैन लगा दिया, जिसके बाद ये विवाद और भी ज्यादा बढ़ गया. अब इस मामले में बॉलीवुड के दिग्गज प्रोड्यूसर टीपी अग्रवाल की एंट्री हो गई है. टीपी अग्रवाल ने रणवीर सिंह का सपोर्ट किया और फिल्म बॉडी के खिलाफ एक लीगल एक्शन लिया. दरअसल, अब मामला कोर्ट पहुंच चुका है, प्रोड्यूसर टीपी अग्रवाल ने FWICE के खिलाफ एक याचिका दायर की है.

FWICE और IMPPA के खिलाफ याचिका दायर

बॉलीवुड के दिग्गज प्रोड्यूसर और IMPPA (इंडियन मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन) के पूर्व अध्यक्ष टीपी अग्रवाल ने FWICE के निर्देश को चुनौती देते हुए दिंडोशी के बॉम्बे सिविल कोर्ट में FWICE और IMPPA के खिलाफ याचिका दायर की है. टीपी अग्रवाल ने अपनी याचिका में तर्क देते हुए कहा कि किसी भी व्यक्ति, संगठन या व्यापारिक निकाय के पास ये कानूनी अधिकार नहीं है कि वो किसी पर प्रतिबंध लगाए या दूसरों को किसी के साथ काम करने से इनकार करने का निर्देश दे.

---विज्ञापन---

यह उनका अधिकार नहीं…

एनडीटीवी को दिए इंटरव्यू में टीपी अग्रवाल ने रणवीर सिंह के खिलाफ FWICE द्वारा दिए गए निर्देश की कड़ी आलोचना की और साथ ही ये भी कहा कि ये सारी चीजें FWICE फेडरेशन के अधिकार क्षेत्र से बाहर है. टीपी अग्रवाल ने कहा, 'FWICE ने जो कुछ भी किया है, वह पूरी तरह से गलत है और यह उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं आता है. यह ऐसा कुछ नहीं है जो वे कर सकते हैं. हम 2017 में CCI गए थे और अदालत ने भी फैसला सुनाया था कि वे ऐसा नहीं कर सकते, यह उनके अधिकारों के दायरे में नहीं आता है. यह फेडरेशन के अधिकारों से जुड़ा था. उन्होंने उस वक्त लोगों के लिए बहुत सारी परेशानियां खड़ी की थीं. उस समय मैं IMPPA का अध्यक्ष था.'