Dhurandhar: 3000 करोड़ का छप्परफाड़ कलेक्शन करने वाली और साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर कही जा रही रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की फिल्म 'धुरंधर' (Dhurandhar) ऑस्कर 2027 की रेस से बाहर हो गई है. जहां फैंस को उम्मीद थी कि यह फिल्म भारत की ऑफिशियल एंट्री बनेगी, वहीं FFI की जूरी ने इसे केवल 4 वोट देकर नकार दिया. जूरी मेंबर विवेक वासवानी ने अब खुलासा किया है कि आखिर रिकॉर्ड तोड़ कमाई के बावजूद 'धुरंधर' को ऑस्कर के लिए क्यों नहीं चुना गया और 'गोंधल' को कुल कितने वोट मिले हैं...

'ऑस्कर मटेरियल' नहीं लगी धुरंधर

एनडीटीवी से बात करते हुए जूरी मेंबर विवेक वासवानी ने साफ कहा कि कुछ लोगों को भले ही फिल्म पसंद आई हो, लेकिन जूरी को यह 'ऑस्कर मटेरियल' नहीं लगी. उनका मानना था कि यह स्पाय-थ्रिलर इंटरनेशनल लेवल पर इंडियन कल्चर और आइडेंटिटी को उस गहराई से रिप्रेजेंट नहीं करती, जैसा वे चाह रहे थे.

---विज्ञापन---

कमाई नहीं, कंटेंट पर हुआ फैसला

जूरी मेंबर ने साफ किया कि उनका फैसला फिल्म के 3000 करोड़ के कलेक्शन, पॉपुलैरिटी या टूटे रिकॉर्ड्स पर बिल्कुल भी बेस्ड नहीं था. उनका पूरा फोकस इस बात पर था कि कौन सी फिल्म ऑस्कर के ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर भारत की संस्कृति को बेहतर ढंग से दिखा सकती है.

सिर्फ 4 वोट, टॉप 3 से भी बाहर

14 जूरी मेंबर्स वाली कमेटी में 'धुरंधर' को सिर्फ 4 वोट मिले और यह टॉप 3 की रेस से भी बाहर हो गई. 'गोंधल' के अलावा रेस में 'अंग' और तमिल फिल्म 'डोरोथी' शामिल थीं, जिन्होंने 'धुरंधर' को पछाड़ दिया.

---विज्ञापन---

मराठी फिल्म 'गोंधल' को मिले 14 वोट

18 सितंबर को FFI ने ऐलान किया कि मराठी थ्रिलर फिल्म 'गोंधल' (Gondhal) ऑस्कर 2027 के लिए भारत की ऑफिशियल एंट्री होगी. पूरी ऑस्कर जूरी समिति ने इस फिल्म का समर्थन किया और इसे पूरे 14 वोट मिले. इतने वोट के साथ ही ये फिल्म भारत की तरफ से ऑफिशियल एंट्री के तौर पर सिलेक्ट हो गई.

'RRR' की तरह अभी भी है चांस

भले ही 'बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म' कैटेगरी का रास्ता बंद हो गया हो, लेकिन 'धुरंधर' के लिए सारे रास्ते खत्म नहीं हुए हैं. मेकर्स चाहें तो एसएस राजामौली की 'RRR' की तरह इंडिपेंडेंटली ऑस्कर की जनरल कैटेगरीज में अप्लाई कर सकते हैं.

---विज्ञापन---