रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा कपल्स में से एक हैं. दोनों अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ की झलक फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं. अब बेटी दुआ के दूसरे बर्थडे के मौके पर कपल ने कुछ बेहद प्यारी फैमिली फोटोज शेयर की हैं, जिन्होंने सोशल मीडिया पर खूब प्यार मिल रहा है. इन तस्वीरों में सबसे ज्यादा ध्यान दीपिका पादुकोण के बेबी बंप ने खींचा.

दरअसल, मंगलवार को रणवीर और दीपिका की बेटी दुआ 2 साल की हो गई हैं. इस खास दिन को और यादगार बनाने के लिए दोनों ने बेटी के साथ कई खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट कीं. तस्वीरों में परिवार के बीच नजर आ रहा प्यार फैंस का दिल जीत रहा है.

---विज्ञापन---

दुआ ने मम्मी के बेबी बंप को किया टच

शेयर की गई तस्वीरों में दुआ कभी अपने पापा रणवीर की गोद में नजर आ रही हैं तो कभी मम्मी दीपिका के साथ खड़ी दिखाई दे रही हैं. एक तस्वीर सबसे ज्यादा खास है, जिसमें दुआ अपनी मां के बेबी बंप को प्यार से छूती नजर आ रही हैं. वहीं, एक अन्य फोटो में रणवीर भी दीपिका के बेबी बंप पर हाथ रखते दिखाई दे रहे हैं.

इन तस्वीरों ने फैंस को कपल की जिंदगी के इस खूबसूरत दौर की झलक दिखा दी है. सोशल मीडिया पर लोग इस फैमिली को खूब प्यार और आशीर्वाद दे रहे हैं.

---विज्ञापन---

रणवीर ने क्या लिखा?

तस्वीरें शेयर करते हुए रणवीर सिंह ने बेहद प्यारा कैप्शन लिखा- उन्होंने कहा, 'बेबी दुआ और हमारा दिल बढ़ता ही जा रहा है. थैंक्यू आपके आशीर्वाद के लिए.' रणवीर के इस पोस्ट पर फैंस के साथ-साथ कई सेलेब्स ने भी प्यार बरसाया.

किसी ने इन तस्वीरों को 'परफेक्ट फैमिली फोटो' बताया तो किसी ने कहा कि तस्वीरों ने उनका दिन बना दिया. वहीं, कई फैंस का कहना है कि दुआ और उनके आने वाले नन्हे भाई या बहन की झलक बेहद प्यारी है.

---विज्ञापन---

कब हुई थी रणवीर-दीपिका की शादी?

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने कई साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद साल 2018 में शादी की थी. साल 2024 में दोनों पहली बार बेटी दुआ के माता-पिता बने. अप्रैल में कपल ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की खबर भी फैंस के साथ शेयर की थी.

फिल्मों में बिजी हैं दीपिका और रणवीर

वर्कफ्रंट की बात करें, तो दीपिका जल्द ही शाहरुख खान के साथ 'किंग' में नजर आएंगी. फिल्म में सुहाना खान और अनिल कपूर भी अहम भूमिका में हैं. इसके अलावा वह एटली की फिल्म 'राका' में अल्लू अर्जुन के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी. वहीं रणवीर सिंह की पिछली फिल्म 'धुरंधर 2' को दर्शकों को खूब प्यार मिला था.

---विज्ञापन---