अभिषेक बच्चन और रानी मुखर्जी बॉलीवुड के बेहतरीन कलाकारों में से एक हैं. दोनों ही कई फिल्मों में साथ नजर आ चुके हैं. हालांकि उनकी जोड़ी को फिल्म बंटी और बबली में खूब पसंद किया गया था. इतना ही नहीं फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी. हालांकि रानी और अभिषेक लंबे वक्त से किसी भी फिल्म में नजर नहीं आए हैं. दोनों ने करीब 19 साल तक एक दूसरे के साथ काम नहीं किया है. लेकिन अब खबर आ रही है कि दोनों जल्द ही एक फिल्म में स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगे. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में.

रानी और अभिषेक 19 साल बाद आएंगे साथ?

दरअसल, अभिषेक बच्चन और रानी मुखर्जी शाहरुख खान की फिल्म किंग में नजर आने वाले हैं. हालांकि इस बात को लेकर अभी तक कोई भी ऑफिशियल घोषणा नहीं की गई है. लेकिन अगर ऐसा होता है, तो दोनों ही साल 2007 में आई फिल्म लागा चुनरी में दाग के बाद साथ दिखाई देंगे. लगभग 19 साल बाद दोनों ही कलाकार स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगे. बता दें कि दोनों ही कभी अलविदा ना कहना, बंटी और बबली, युवा और इतना सा ख्वाब है, जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं.

---विज्ञापन---

शाहरुख खान स्क्रीन पर किंग से करेंगे वापसी

बता दें कि शाहरुख खान फिल्म किंग में लीड रोल में नजर आने वाले हैं. शाहरुख खान दो साल बाद फिर से स्क्रीन पर वापस नजर आने वाले हैं. इससे पहले 2023 में नजर आए थे और इस साल उनकी तीन फिल्में रिलीज हुई थीं. वह आखिरी बार फिर जवान, पठान और डंकी में दिखाई दिए थे, जो कि हिट रही थीं.

किंग में नजर आएंगे ये कलाकार

फिल्म किंग को लेकर बात करें तो इस मूवी के निर्माता सिद्धार्थ आनंद हैं. फिल्म में शाहरुख खान के अलावा अभिषेक बच्चन नजर आने वाले हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिषेक फिल्म में निगेटिव रोल में दिखाई देंगे. इसके अलावा मूवी में रानी मुखर्जी भी नजर आ सकती हैं. साथ ही फिल्म में दीपिका पादुकोण, सुहाना खान, जैकी श्रॉफ, राघव जुयाल, अनिल कपूर और अभय वर्मा जैसे कलाकार नजर आएंगे.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- करिश्मा कपूर और अभिषेक बच्चन की सगाई क्यों टूटी? करीबी ने बताई उस दिन की पूरी कहानी