Randeep Hooda and Lin Laishram Become Mummy Daddy: बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda) के घर खुशियों ने दस्तक दे दी है. एक्टर ने अपने पहले बच्चे का वेलकम किया है. उनकी पत्नी लिन लैशराम (Lin Laishram) ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है. इस खुशखबरी को खुद रणदीप ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ शेयर किया. जैसे ही उन्होंने ये खबर दी, फैंस और दोस्तों की तरफ से बधाइयों की झड़ी लग गई.
एक्टर ने शेयर की खुशियां
रणदीप हुड्डा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो खास तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें उनकी नन्ही बेटी की पहली झलक देखने को मिल रही है. इन तस्वीरों को देखकर फैंस काफी भावुक भी हो गए. एक तस्वीर में रणदीप के पिता अपनी पोती को गोद में लिए नजर आ रहे हैं. दादा की गोद में सोई हुई नन्ही परी बेहद क्यूट लग रही है.
पोस्ट के कैप्शन ने खींचा फैंस का ध्यान
वहीं दूसरी तस्वीर में बच्ची के छोटे-छोटे हाथ दिख रहे हैं, जिन्हें देखकर हर कोई उस पर प्यार लुटा रहा है. इन तस्वीरों के साथ रणदीप ने एक बेहद इमोशनल नोट भी लिखा. उन्होंने बताया कि 10 मार्च का दिन उनके परिवार के लिए और भी खास बन गया है. दरअसल, इसी दिन उनकी बेटी का जन्म हुआ, और यही उनके पिता का भी जन्मदिन है.
दादा जी ने पोती पर लुटाया प्यार
इसलिए रणदीप ने अपने पोस्ट में लिखा, कि दादाजी और पोती दोनों को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं. पिता बनने की खुशी रणदीप के शब्दों में साफ झलक रही है. उन्होंने अपने पिता के लिए भी एक इमोशल मैसेज लिखा और कहा, कि आज जब वो खुद पिता बने हैं, तो उन्हें अपने पापा से रिश्ता और भी गहरा महसूस हो रहा है.
रणदीप ने पत्नी को कहा- ‘आभारी हूं’
इसके अलावा रणदीप ने अपनी पत्नी लिन लैशराम का भी खास अंदाज में धन्यवाद किया. उन्होंने लिखा, कि उन्हें पिता बनने का सबसे खूबसूरत एहसास देने के लिए वो लिन के हमेशा आभारी रहेंगे. साथ ही उन्होंने अपनी बेटी को अपनी जिंदगी का सबसे बड़ा प्यार बताया.
फैंस कर रहे ऐसे रिएक्ट
बहरहाल, रणदीप के इस पोस्ट पर फैंस ही नहीं, बल्कि कई सेलेब्स भी उन्हें लगातार बधाई दे रहे हैं. हर कोई इस नई शुरुआत के लिए उन्हें शुभकामनाएं दे रहा है. फिलहाल, रणदीप और लिन के घर में जश्न का माहौल है, और परिवार के लोग इस नए मेहमान के आने से बेहद खुश हैं.