Raj Kapoor Peshawar Haveli Now Disrepair: हिन्दी सिनेमा को सालों तक एक से बढ़कर एक कलाकार देने वाला कपूर खानदान एक बार फिर से सुर्खियों में है. हिन्दी सिनेमा के कपूर खानदान की विरासत भारत के साथ-साथ पाकिस्तान में भी मौजूद है. ऐसे ही रणबीर कपूर के दादा राज कपूर की एक आलीशान हवेली पाकिस्तान के पेशावर में है, जिसकी हालत अब काफी खराब हो गई है. जानकारी के अनुसार, राज कपूर की इस हवेली का एक हिस्स भी ढहकर गया है. अधिकारिओं के मुताबिक, इस हवेली को बचाने के लिए इसकी मरम्मत करवना बहुत जरूरी है.
झरझर हुई राज कपूर की हवेली
पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, राज कपूर की पेशावर वाली पैतृक कपूर हवेली का एक हिस्सा भारी बारिश और आए भीषण भूकंप के कारण गिरकर ढह गया है. जिससे हिस्टोरिकल स्ट्रक्चर प्रिजरवेशन को लेकर नई परेशानियां पैदा हो गई हैं. अधिकारियों और स्थानीय निवासियों ने बताया कि लगातार बारिश ने पहले से ही कमजोर इमारत को और भी कमजोर कर दिया, जबकि शुक्रवार रात को आए भूकंप के झटकों ने इसे और भी अस्थिर कर दिया है.
---विज्ञापन---
सुरक्षा की चेतावनी दी
खैबर पख्तूनख्वा की विरासत परिषद के सचिव शकील वहीदुल्लाह ने खुद इस नुकसान को लेकर कन्फर्म किया है. उन्होंने कहा, 'भूकंप के बाद हवेली की दीवार का एक हिस्सा ढह गया है और बाकी के ढांचे की सुरक्षा को लेकर चेतावनी दी है. वहीदुल्लाह ने पुरातत्व विभाग और प्रांतीय सरकार से ऐतिहासिक इमारत के जीर्णोद्धार और संरक्षण के लिए तत्काल कदम उठाने का आग्रह किया हैं. इस घटना में किसी के हताहत होने या घायल होने की कोई खबर नहीं है.
---विज्ञापन---
1918 से 1922 के बीच बनी हवेली
पेशावर शहर के किस्सा ख्वानी बाजार के सेंटर में स्थित कपूर हवेली का बहुत ही ज्यादा ऐतिहासिक महत्व है और यह पाकिस्तान की सबसे खास स्मारकों में से एक है. यह संपत्ति पृथ्वीराज कपूर का घर थी, जो कपूर परिवार के पहले सदस्य थे जिन्होंने फिल्म उद्योग में कदम रखा था. इस घर को उनके पिता दीवान बशेश्वरनाथ कपूर ने 1918 से 1922 के बीच बनवाया था. राज कपूर और उनके चाचा त्रिलोक कपूर का जन्म यहीं हुआ था. इस हवेली में 40 कमरे थे.