Ranbir Kapoor Recounts 'Ramayana' Stories to Daughter Raha: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर इन दिनों अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' को लेकर सुर्खियों में हैं. हाल ही में मेकर्स ने लॉस एंजिल्स में ग्रेंड इवेंट करके इस मेगा बजट प्रोजेक्ट का टीजर रिलीज किया गया है. जिसे दुनियाभर के लोगों ने काफी पसंद किया. इसके साथ ही लोगों के बीच फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट भी बढ़ गई है. टीजर की रिलीज के बाद से ही 'रामायण' का क्रेज बना हुआ है. इसी बीच रणबीर कपूर का एक बयान सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने अपनी बेटी राहा का जिक्र किया है.
क्या आज आप भगवान हनुमान…
एपी को दिए एक इंटरव्यू में रणबीर ने बताया कि वह अपनी बेटी राहा को रामायण की कहानियां सुनाया करते हैं. जिस पर उनकी बेटी का बहुत ही प्यारा रिपॉन्स होता है. रणबीर ने कहा, 'मुझे बेहद खुशी है कि मुझे यह मौका मिला, जो मेरे पापा बनने के साथ ही आया. एक तरफ तो मैं काम कर रहा हूं और भगवान राम की भूमिका निभा रहा हूं, वहीं दूसरी तरफ मैं घर जाकर अपनी बेटी राहा को रामायण की कहानियां सुना रहा हूं. एक तीन साल की बच्ची को रामायण की कहानियां सुन इतना मग्न देखना और उससे यह पूछते हुए सुनना कि 'क्या आज आपने भगवान हनुमान के साथ शूटिंग की? या सीता के साथ? आज आपने क्या किया?'
---विज्ञापन---
राहा की दिलचस्पी
रणबीर ने आगे कहा, 'इस कहानी में राहा की इतनी दिलचस्पी है, जो दर्शाती है कि यह हमारे डीएनए में है. संस्कृति हमारे सब-कॉन्चुअस में इतनी गहराई से समाई हुई है कि यह बहुत आसानी हमारे अंदर घुस जाती है. इसको लेकर प्यार और इंस्ट्रस्ट हमारे अंदर पहले से मौजूद हैं. हम सच में चाहते हैं कि यह कहानी बड़े लेवल पर लोगों तक पहुंचे.' कुछ समय पहले ही रणबीर ने बताया था कि उन्होंने इस 4000 करोड़ की इस मेगाबजट की फिल्म में अपनी बेटी राहा की वजह से काम कर रहे हैं.
---विज्ञापन---