---विज्ञापन---

Ramayana: बस अब इंतजार खत्म! रामनवमी पर मेकर्स का बड़ा ऐलान, हनुमान जयंती पर आ रहे प्रभु श्री राम

रणबीर कपूर की 'रामायण' को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है, जहां मेकर्स ने राम नवमी पर फैंस को खुशखबरी दी है, अब फैंस को बस हनुमान जयंती का इंतजार है, क्योंकि इसी दिन भगवान श्रीराम आ रहे हैं.

रणबीर कपूर स्टारर ‘रामायण’ की जब से अनाउंसमेंट हुई है, फैंस की एक्साइटमेंट काफी हाई है, लोगों को फिल्म का बेसब्री से इंतजार है, ऐसे में मेकर्स ने फैंस के लिए रामनवमी पर एक बड़ा अपडेट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया कि अब हुमान जयंती के दिन प्रभु श्री राम आ रहे हैं, यानी ‘रामायण’ का फर्स्ट लुक देखने का इंतजार खत्म हुआ. जहां सभी को उम्मीद थी, कि रामनवमी के मौके पर फिल्म की पहली झलक देखने को मिलेगी, वहीं मेकर्स ने इस खास दिन एक बड़ी अनाउसमेंट शेयर कर दिया है. फिल्म के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने सोशल मीडिया के जरिए बताया, कि ‘रामायण’ का फर्स्ट लुक अब 2 अप्रैल 2026 को हनुमान जयंती के मौके पर रिलीज किया जाएगा. इस अनाउंसमेंट के बाद फैंस की एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई है.

2 अप्रैल को आएंगे ‘राम’

नमित मल्होत्रा ने अपने पोस्ट में लिखा, कि ये कहानी हर भारतीय से जुड़ी हुई है, और इसे पूरी आस्था और जिम्मेदारी के साथ बनाया जा रहा है. उन्होंने ये भी संकेत दिया, कि फिल्म के प्रमोशन की शुरुआत कैरेक्टर इंट्रो के साथ होगी, यानी सबसे पहले ‘राम’ की झलक दिखाई जा सकती है.

---विज्ञापन---

उन्होंने फैंस का धन्यवाद करते हुए, कहा कि सालों की मेहनत को अब ग्रैंड तरीके से दुनिया के सामने पेश करने का समय आ गया है.

भारी बजट और ग्रैंड विजन

नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही ‘रामायण’ सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक मेगा प्रोजेक्ट है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म का बजट करीब 4000 करोड़ रुपये बताया जा रहा है, जो इसे दुनिया की सबसे महंगी फिल्मों में शामिल कर सकता है.

फिल्म को भव्य बनाने के लिए मोशन कैप्चर और एडवांस्ड VFX तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है, ताकि दर्शकों को वही अनुभव मिल सके जैसा वे पौराणिक कहानियां पढ़ते समय कल्पना करते हैं.

स्टार कास्ट भी है दमदार

इस मेगा फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम के किरदार में नजर आएंगे. वहीं साई पल्लवी मां सीता, रवि दुबे लक्ष्मण और सनी देओल हनुमान के रोल में दिखाई देंगे. खास बात ये है, कि KGF स्टार यश रावण के किरदार में नजर आएंगे, जिसे लेकर फैंस में जबरदस्त एक्साइटमेंट है.

रिलीज प्लान भी तय

‘रामायण’ को दो पार्ट्स में रिलीज किया जाएगा. इसका पहला भाग दिवाली 2026 पर और दूसरा भाग 2027 में सिनेमाघरों में आएगा. अब फैंस की नजरें 2 अप्रैल पर टिकी हैं, जब इस मोस्टअवेटेड फिल्म की पहली झलक सामने आएगी. देखना दिलचस्प होगा कि मेकर्स दर्शकों की उम्मीदों पर कितना खरा उतरते हैं.

First published on: Mar 27, 2026 01:15 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.