Ramayana Bhojpuri Trailer: रणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' अपने टीजर से जबरदस्त सुर्खियां बटोर रही है. हाल ही में रिलीज हुए इस फिल्म के ट्रेलर को दुनियाभर में जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला. इसे लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट है. इसी बीच सोशल मीडिया पर फिल्म का भोजपुरी डब्ड फैन-मेड ट्रेलर खूब वायरल हो गया है, जिसे देख फैंस एक्साइटेड हो गए हैं.
‘रामायण’ का भोजपुरी ट्रेलर
दरसअल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ‘रामायण’ का भोजपुरी ट्रेलर कोई ऑफिशियल ट्रेलर नहीं, बल्कि फैन-मेड ट्रेलर है. इसे ओरिजिनल ट्रेलर से भोजपुरी अंदाज में डब किया है, जो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. भोजपुरी अंदाज में फैंस को ये ट्रेलर इतना पसंद आया कि वो अब मेकर्स से भोजपुरी में भी फिल्म रिलीज करने की अपील कर रहे हैं.
सोशल मीडिया पर मची धूम
सोशल मीडिया पर रणबीर कपूर की 'रामायण' का भोजपुरी ट्रेलर वायरल होने के बाद सबसे ज्यादा चर्चा भोजपुरी स्टार रवि किशन को लेकर हो रही है. एक फैन ने मजेदार अंदाज में कहा कि वो रावण के किरदार में रवि किशन की आवाज सुनने का इंतजार कर रहा था. सोशल मीडिया पर इसे लेकर यूजर्स तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. फैंस का मानना है कि अगर ‘रामायण’ को भोजपुरी भाषा में भी सिनेमाघरों में रिलीज किया जाए और इसकी सही तरीके से मार्केटिंग हो, तो ये फिल्म भोजपुरी वर्जन से ही 100 करोड़ रुपये आराम से कमा लेगी. एक यूजर ने लिखा, "इसे यूपी-बिहार में भोजपुरी में ही रिलीज करना चाहिए, अगर मेकर्स मूवी को ढंग से प्रमोट करेंगे तो ये 100 करोड़ आराम से निकाल लेगी. इसे लेकर एक दूसरे यूजर ने लिखा, "ई त गजब कर देला भाई." एक यूजर ने लिखा, "भाई अब भोजपुरी का फैन मेड ट्रेलर इतना गजब का है, तो एक हरियाणवी भी बनता है."
कई भाषाओं में रिलीज होगी 'रामायण'
बता दें नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘रामायण’ में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण के किरदार में नजर आएंगे. फिल्म को हिंदी, कन्नड़, तेलुगु, तमिल, मलयालम और अंग्रेजी में रिलीज करने की तैयारी है. इसे जापानी, मंदारिन और स्पेनिश जैसी भाषाओं में भी रिलीज करने की खबर सामने आई है. ‘रामायण’ को पार्ट में रिलीज किया जाएगा. इसका पहला पार्ट दिवाली 2026 और दूसरा पार्ट अगले साल दिवाली पर रिलीज होगा. फिल्म को बड़े पैमाने पर तैयार किया जा रहा है और इसके बजट को लेकर भी काफी चर्चा है.