Ranbir Kapoor on Acting Retirement: बॉलीवुड सुपरस्टार रणबीर कपूर इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'रामायण' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं. इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं, जो लोगों को खूब पसंद भी आ रही है. इस फिल्म ने महज 3 दिन में 375 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. एक तरफ जहां फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाई के झंडे गाड़ रही है, वहीं दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर रणबीर कपूर का एक बयान खूब वायरल हो रहा है, जिसमें रणबीर ने बताया है कि वे एक्टिंग से संन्यास लेंगे. चलिए आपको इस बारे में विस्तार से बताते हैं.

एक्टिंग से संन्यास लेंगे रणबीर कपूर?

दरअसल, बीबीसी एशियन नेटवर्क के साथ हाल ही में एक पॉडकास्ट में रणबीर कपूर अपनी को-स्टार साई पल्लवी के साथ पहुंचे. जहां उन्होंने अपने बिजी वर्किंग शेड्यूल के बारे में बात करते हुए बताया कि वे बिना ज्यादा ब्रेक लिए एक फिल्म से दूसरी फिल्म में काम कर रहे हैं. इस दौरान रणबीर ने एक चौंकाने वाला बयान देते हुए कहा कि उन्हें लगता है कि एक एक्टर के तौर पर यह उनका आखिरी दशक है.

क्या बोले रणबीर कपूर?

पॉडकास्ट में रणबीर कपूर ने एक्टिंग से संन्यास लेने के बारे में बात करते हुए कहा, 'मुझे लगता है कि एक अभिनेता के रूप में यह मेरा आखिरी दशक है.' उनका ये बयान सुनने के बाद साई पल्लवी हैरान रह गईं. उन्होंने हैरानी जताते हुए कहा, 'ओहहह…' इसके बाद एक्ट्रेस ने कहा कि रणबीर ने आखिर ऐसा क्यों कहा है?

निर्देशन के क्षेत्र में कदम रखेंगे रणबीर

अपनी बात को समझाते हुए रणबीर ने आगे कहा, 'मेरा मतलब उन फिल्मों से है जिनमें मुझे इस तरह के किरदार निभाने को मिलते हैं.' उनका इशारा रामायण जैसी फिल्मों की ओर था. पॉडकास्ट में आगे रणबीर ने खुलासा किया कि वह अगले दो-तीन सालों में निर्देशन के क्षेत्र में कदम रखना चाहते हैं. रणबीर ने कहा, 'मैं इन फिल्मों को पूरा करना चाहता हूं और अगले दो-तीन सालों में अपने निर्देशन की शुरुआत करना चाहता हूं.'

क्या बोली पब्लिक?

रणबीर कपूर का एक्टिंग से संन्यास वाला बयान सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. रणबीर के इस बयान ने इंटरनेट पर बवाल मचा रखा है. कई लोगों ने X पर रणबीर कपूर के फिल्मों से संन्यास लेने की संभावना पर अपनी निराशा व्यक्त की. एक यूजर ने लिखा, 'ऐसा मत कहो, रणबीर! तुम अभी सिर्फ 44 साल के हो. हम तुम्हें अगले दो दशक तक देखना चाहते हैं. यह दिल तोड़ने वाला है.'