रणबीर कपूर की 'रामायण' को लेकर दर्शकों में जबरदस्त बज बना हुआ है, हाल ही में आए ट्रेलर ने जहां इंटरनेट पर तहलका मचा दिया था, वहीं अब रावण के भाई का किरदार निभाने वाले एक्टर का नाम सामने आया है, जो विभीषण का रोल निभाएंगे.

कौन बनेगा राव का भाई

रिपोर्ट्स के मुताबिक, डायेरक्टर नितेश तिवारी की 'रामायण' में विभीषण का किरदार साउथ सिनेमा के जाने-माने एक्टर हरीश उथमन निभा सकते हैं. हालांकि, मेकर्स की ओर से अभी तक इस खबर पर कोई ऑफीशियल स्टेटमेंट नहीं आया है. ऐसे में फिलहाल इसे सिर्फ रिपोर्ट्स के आधार पर सामने आई जानकारी माना जा रहा है.

---विज्ञापन---

श्रीराम का देगा साथ

दिलचस्प बात यह है कि इससे पहले विभीषण के रोल के लिए एक्टर जयदीप अहलावत का नाम सबसे ज्यादा चर्चा में था. सोशल मीडिया पर भी उनके इस किरदार को लेकर काफी बातें हुई थीं, लेकिन बाद में साफ हो गया कि वह इस फिल्म का हिस्सा नहीं हैं. अब हरीश उथमन का नाम सामने आने के बाद फैंस के बीच बहस छिड़ गई है.

साउथ का है फेमस एक्टर

हरीश उथमन साउथ फिल्म इंडस्ट्री का जाना पहचाना चेहरा हैं. उन्होंने 'कैथी', 'विक्रम' और कई अन्य फिल्मों में दमदार निगेटिव किरदार निभाकर अपनी अलग पहचान बनाई है. उनकी स्क्रीन प्रेजेंस और अभिनय को दर्शक काफी पसंद करते हैं. यही वजह है कि अगर वह वास्तव में विभीषण का किरदार निभाते हैं, तो यह उनके करियर का एक अलग और चैलेंजिंग किरदार साबित हो सकता है.

---विज्ञापन---

विभीषण का होगा गंभीर किरदार

'रामायण' में विभीषण का किरदार रावण के छोटे भाई का है, लेकिन वह धर्म और सत्य का साथ देने वाले माने जाते हैं. ऐसे में हरीश उथमन को पहली बार इस तरह के पॉजीटिव और गंभीर किरदार में देखना दर्शकों के लिए काफी दिलचस्प होगा.

---विज्ञापन---

फिल्म की धांसू है स्टारकास्ट

वहीं, फिल्म की स्टारकास्ट पहले से ही काफी शानदार मानी जा रही है. रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण के किरदार में नजर आएंगे. इसके अलावा अरुण गोविल, लारा दत्ता, रवि दुबे, रकुल प्रीत सिंह, इंदिरा कृष्णन, शीबा चड्ढा और सौरभ सचदेव जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे.

---विज्ञापन---